Bikaner Live

बरसात के जल से अभिषेक,रुद्र सूक्त से आहुतियां देकर जंगलेश्वर महादेव को मनाया




बीकानेर। श्रीगंगानगर रोड़ कानासर फांटा स्थित संत भावनाथ आश्रम में सोमवार को जंगलेश्वर महादेव का अभिषेक व यज्ञ सम्पन्न हुआ। आश्रम से जुड़े प्रहलाद ओझा ‘भैरुं’ ने बताया कि संत भावनाथ महाराज के सानिध्य में कानासर के मोहनलाल राजपुरोहित सपत्नी यजमान के रूप में शामिल होकर बरसात के जल से जंगलेश्वर महादेव का अभिषेक किया।  शंकर महाराज ने सपत्नीक बिल्वपत्र से अर्चन किया। पंडित शुरेश महाराज ने रुद्रीपाठ एवं सहस्रनाम पाठ से अभिषेक, अर्चन के साथ षोडशपचार पूजन सम्पन्न करवाया।
      आश्रम से जुड़े प्रहलाद ओझा ‘भैरुं’ ने बताया कि श्रावण का अंतिम सोमवार होने से रुद्र महायज्ञ भी किया गया। यज्ञ में पंडित बद्री महाराज ने यजमान जगदीश राजपुरोहित,भूरजी कुम्भार,किसन राजपूत एवं उपस्थित श्रद्धालुओं से आहुतियां दिलाई। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की स्तुति,संकीर्तन कर आरती की। दिन भर चले आयोजन में भगवान पंचारिया एण्ड पार्टी ने शिव व शक्ति के भजनों की संगीतमय प्रस्तुतियां दी। शाम को महाआरती  हुई जिसमें विशेष रूप से जयपुर के रामधन पुरोहित शामिल हुए।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!