
उद्योग एवं वाणिज्य विभाग (ग्रुप-2), राजस्थान सरकार द्वारा संयुक्त कार्य समूह का गठन
लघु उद्योग भारती को प्रतिनिधित्व देते हुए चार सदस्यों का हुआ मनोनीत
राजस्थान सरकार के उद्योग एवं वाणिज्य विभाग (ग्रुप-2) द्वारा दिनांक 5 अगस्त 2025 को आदेश संख्या एफ.1 8 IND/GR-2/2025/06539 के तहत एक संयुक्त कार्य समूह का गठन किया गया है, जिसमें प्रमुख सरकारी विभागों एवं औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है।
यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि ‘‘लघु उद्योग भारती‘‘ के चार सदस्यों को इस कार्य समूह में सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है।
यह कार्य समूह राजस्थान के उद्योगों के सामने आने वाली चुनौतियों, समस्याओं एवं संभावनाओं पर चर्चा करेगा तथा इनके समाधान हेतु सार्थक सुझाव प्रस्तुत करेगा।
‘‘लघु उद्योग भारती‘‘ इस मंच के माध्यम से राज्य के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों की समस्याओं के निस्तारण एवं नीति निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएगी।
यह पहल राज्य के औद्योगिक विकास में एक मील का पत्थर साबित होगी।
इसके लिये लघु उद्योग भारती परिवार ने केन्द्रीय नेतृत्व, राजस्थान सरकार एवं उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री आदरणीय श्री राज्यवर्धन सिह राठौड़ का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।













