Bikaner Live

*मुक्तिनाथ महादेव मंदिर का आठवां पाटोत्सव* *108 प्रकार की दुर्लभ औषधियों से हुआ सहस्त्रधारा अभिषेक*

बीकानेर, 6 अगस्त। ब्रह्म बगीचा स्थित मुक्तिनाथ महादेव के आठवें पाटोत्सव के अवसर पर बुधवार को अनेक आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
नवलेश्वर मठ के अधिष्ठाता शिव सत्यनाथ महाराज ने सहस्त्रधारा अभिषेक का शुभारंभ किया। पंडित जुगल किशोर ओझा (पुजारी बाबा) के सान्निध्य में बटुक महाराज, संजय ओझा, शिवशंकर, गणेश, आनंद महाराज एवं मुरलीमनोहर पुरोहित सहित अनेक विद्वान पंडितों ने पूजा अर्चना करवाई।
ब्रह्म बगीचा ट्रस्ट के सचिव एड. हीरालाल हर्ष ने बताया कि पाटोत्सव कार्यक्रमों के दौरान सैकड़ो भक्तों ने सहस्त्रधारा अभिषेक में शिरकत की। ट्रस्टी राजेश चूरा एवं बृजगोपाल जोशी ने बताया कि दिनभर के कार्यक्रमों में गणेश पूजन, चतुर्वेद पुन्यावाचन, प्रतिमाओं का औषधीय स्नान, निराजंन आरती इत्यादि क्रियाओं से पूजापाठ का कार्य प्रारंभ हुआ।
प्रन्यास अध्यक्ष तोलाराम पेड़ीवाल एवं व्यवस्थापक राजेन्द्र जोशी ने बताया कि मुख्य अतिथि के रूप बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय बीकानेर के कुलगुरु अखिल रंजन गर्ग ने शिव पूजन से सहस्त्रधारा अभिषेक का श्रीगणेश किया। इस अवसर पर श्री ब्रह्म गायत्री सेवा आश्रम के अधिष्ठाता पंडित रामेश्वरानंद महाराज ने महाआरती करवाई और इसका महत्व श्रावण मास के संदर्भ में बताया।
संतजनों ने कहा कि मनुष्य के जीवन में औषधियों का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि शिव परिवार में नर्बदेश्वर को औषधीय स्नान करवाने से व्यक्ति रोग मुक्त होता है। अभिषेक के दौरान विशेष रूप से जटा मानसी, नागकेशर, समुद्र जग्ग टोसू पुष्प, गुलाब पुष्प, खस, छैल छबीलो, अष्ट गन्ध,जल मगरो, केशर, सफेद चन्दन पाउडर, लाल चन्दन पाउडर, जील जीरी, आम हल्दी, ईख,अपामार्ग, समीछाल, नीम गिलोय,अगरतगर, देव दास, शख पुष्पी, आवला, कमलगट्टा, गोलेचन,जव, सर्वसिद्धी, अर्जुन छाल एवं कस्तूरी जैसी दुर्लभ औषधियों को शामिल किया गया।अभिषेक के उपरांत एक हजार शिव नामावली के साथ गुलाब पुष्प अर्पित किए गए। अंत में महाआरती की गई। इस अवसर पर मुक्तिनाथ महादेव का मेला भरा तथा अभिषेक के उपरांत विशेष श्रृंगार एवं महाप्रसाद का आयोजन किया गया।
महारुद्राभिषेक में सखा संगम के अध्यक्ष एन. डी.रंगा, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत, मोदी डेयरी के निदेशक अशोक मोदी, रामरतन धारणिया, भारतीय तीरंदाजी टीम के कोच अनिल जोशी, एडवोकेट महेंद्र जैन, हजारी देवड़ा, समाजवादी चिंतक नारायण दास रंगा, रवि पारीक, पूर्व पार्षद शिवकुमार रंगा, खूमराज पंवार, सुखदेव राठी, रविन्द्र हर्ष,
डाॅ.एस.सी.मेहता आदि शामिल हुए।
वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी कन्हैयालाल सोनगरा, मीना सोनगरा, इंजीनियरिंग कॉलेज के डॉ. मनोज कुड़ी, बीजेपी कोषाध्यक्ष गोपाल अग्रवाल, एडवोकेट महेंद्र जैन, मदन जैरी, शंकर चांडक, शिवकुमार पुरोहित, रामदेव अग्रवाल, बृजलाल मित्तल, रमेश पेड़ीवाल, समाजशास्त्री आशा जोशी, सुखदेव राठी, मंगलचंद रंगा, मोहनलाल जोशी, विजय जोशी, बिन्दू रंगा, सुभाष जोशी, एडवोकेट वीरेंद्र जोशी, योगेश्वर व्यास, मदन मोहन व्यास, शक्तिरतन रंगा, मोहनलाल आचार्य सहित बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!