Bikaner Live

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के क्षेत्रिय केन्द्र में रक्षा बंधन उत्सव

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय
के क्षेत्रिय केन्द्र में रक्षा बंधन उत्सव
बीकानेर, 7 अगस्त। प्र्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के क्षेत्रीय केन्द्र सार्दुल गंज (बीकानेर) में गुरुवार को रक्षा बंधन सप्ताह के तहत उत्सव मनाया गया। विश्व विद्यालय में मुख्य कार्यक्रम रविवार को रक्षा बंधन के दिन होगा। गुरुवार को ब्रह्माकुमारी बहनों ने सेवाश्रम, रानीसर बास स्थित उप केन्द्र तथा क्षेत्रीय केन्द्र में करीब 250से अधिक भाई बहनों के तिलक कर मुंह मीठा करवाया तथा रक्षा सूत्र बांधा। उन्हें शुभ संकल्प करवाते हुए संदेश दिया गया।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के क्षेत्रीय केन्द्र की प्रभारी बी.के. कमल ने बताया कि बी.के.राधा, बी.के. मीना व बी.के. रजनी के साथ आश्रम में आने वाली बहनों ने भाइयों के राखी बांधी तथा उनके मंगलमय जीवन की कामना की। बी.के.कमल ने रक्षा बंधन के आध्यात्मिक रहस्य को बताया। उन्होंने कहा कि रक्षा बंधन, सर्व शक्तिमान परमात्मा द्वारा सर्व मनुष्यात्माओं की सुरक्षा की स्मृति का पर्व है। परमात्मा अपने बच्चों की रक्षा करे है और उन्हें विकारों के बंधन से मुक्त करते हैं। यह तब ही हो सकता है जब पहले मनुष्यात्माएं स्वयं को मन, वचन कर्म और संबंध की पवित्रता के मधुर बंधन में बांधती है।
उन्होंने कहा कि जब हम स्वेच्छा से काम, क्रोध, लोभ, मोह और अहंकार को त्यागकर, सम्पूर्ण पवित्रता के बंधन को स्वीकारते है, तब भगवान सभी नकारात्मक प्रभावों से हमारी सुरक्षा करते हैं और हमें सत्य और स्थाई सुख, शांति और देवीय प्रेम के अनुभव की प्राप्ति कराने का वचन देंते है। उन्होंने बताया कि रक्षा बंधन सप्ताह के तहत शुक्रवार, शनिवार व रविवार को प्रशासनिक,पुलिस, देश की रक्षा करने वाले जवानों तथा जन प्रतिनिधियों तथा केन्द्र में आने वाले भाई बहनों के रक्षा का सूत्र बांधा जाएगा।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!