Bikaner Live

प्रदेशस्तरीय कार्यशाला में शामिल हुई जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़, शुक्रवार को बीकानेर में होगी कार्यशाला

लाखों घरों में फहराएंगे तिरंगा : सुमन छाजेड़*
बीकानेर। भाजपा प्रदेश कार्यालय जयपुर में गुरुवार को हर घर तिरंगा और विभाजन विभीषिका को लेकर प्रदेशस्तरीय कार्यशाला सम्पन्न हुई।  इस कार्यशाला में बीकानेर से शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ भी शामिल हुईं। अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने बताया कि प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और मध्यप्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद वीडी शर्मा, तिरंगा यात्रा प्रदेश संयोजक अशोक परनामी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। तिरंगा यात्रा कार्यशाला में उप-मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ व राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी समेत विधायक व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे
इस दौरान तिरंगा यात्रा के अभियान के तहत प्रदेश के 10 लाख घरों में तिरंगा फहराने, तिरंगा यात्रा से जनभावनाओं को जोडऩे के साथ देशभक्तों को नमन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने बताया कि बीकानेर में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। अभियान संयोजक अशोक प्रजापत ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद पूरे देश में तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिससे सेना के शौर्य का सम्मान हुआ। भाजपा उसी देशभक्ति के जज्बे को बनाए रखने के लिए हर घर तिरंगा यात्रा अभियान चला रही है। बीकानेर शहर भाजपा मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि हर घर तिरंगा व विभाजन विभीषिका के संदर्भ में बीकानेर भाजपा मुख्यालय में भी शुक्रवार सुबह 10 बजे कार्यशाला रखी गई है। इस कार्यशाला में तिरंगा यात्रा आयोजन संबंधी दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!