Bikaner Live

आयकर विधेयक 2025 वापस, नया संस्करण 11 अगस्त को पेश होगा

सरकार ने 13 फरवरी को लोकसभा में पेश किया गया आयकर विधेयक 2025 वापस ले लिया है। अब चयन समिति की अधिकतर सिफारिशों के साथ इसका नया संस्करण सोमवार, 11 अगस्त को सदन में रखा जाएगा।
नया कानून 1 अप्रैल 2026 से लागू करने का लक्ष्य है। इसमें भाषा को आसान, प्रावधानों को सरल और प्रक्रियाओं को सुगम बनाया जाएगा। नया कानून मौजूदा आयकर अधिनियम 1961 की जगह लेगा, जिसमें अब तक 65 बार संशोधन और 4,000 से अधिक बदलाव हो चुके हैं।
चार्टर्ड अकाउंटेंट सुधीर शर्मा ने स्पष्ट किया कि नए आयकर विधेयक में कर की किसी भी दर में बदलाव का प्रस्ताव नहीं है आयकर विधायक 2025 की भाषा को सरल और अनावश्यक अप्रचलित प्रावधानों को हटाना है!

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!