बीकानेर, 8 अगस्त। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केन्द्र सार्दुल गंज (बीकानेर) की ओर से आयोजित रक्षा बंधन सप्ताह का समापन तथा मुख्य रक्षा बंधन पर्व शनिवार को सार्दुल गंज स्थित ब्रह्माकुमारी मैदान में मनाया जाएगा।।

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केन्द्र की प्रभारी बी.के. कमल ने बताया कि ’’आलौकिक रक्षा बंधन कार्यक्रम ’’ के तहत सुबह पौने सात बजे से सवा सात बजे तक योग, मुरली क्लास व रक्षा बंधन संदेश सुबह सवा सात बजे से आठ बजे तक, रक्षा बंधन प्रातः सवा आठ बजे से शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया स्नेही, सहयोगी व अति विशिष्ट आत्माओं के रक्षा सूत्र बांधा जाएगा। इनमें जन प्रतिनिधि, प्रशासनिक, पुलिस, सेना के अधिकारी जवान, सामाजिक कार्यकर्ता, विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कार्मिकों, चिकित्सकों, उद्योगपतियों, व्यवसाइयों के रक्षा सूत्र बांधा जाएगा। पूर्व में संभागीय मुख्यालय व रानी बाजार सेवा केन्द्र के भाई बहनों की संयुक्त क्लास होगी।












