Bikaner Live

स्तनपान शिशु के लिए सर्वश्रेष्ठ पोषण है – रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता विश्व स्तनपान सप्ताह पर पीबीएम अस्पताल में चली जागरूकता *

*बीकानेर, 8 अगस्त 2025:*
विश्व स्तनपान सप्ताह (1-7 अगस्त) के अवसर पर शिशु रोग विभाग, सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज एवं पी.बी.एम. अस्पताल, बीकानेर तथा बीकानेर पीडियाट्रिक सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस आयोजन का उद्देश्य स्तनपान के महत्व के प्रति जन-जागरूकता फैलाना था। कार्यक्रमों का संचालन विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. जी.एस. तंवर के मार्गदर्शन में हुआ, जिसमें डॉ. इंदिरा चौधरी संयोजिका रहीं।

*पहला दिन: सेमिनार*

1 अगस्त को विभागीय सेमिनार हॉल में स्तनपान पर सेमिनार हुआ। प्रो. डॉ. जी.एस. तंवर ने उद्घाटन व्याख्यान दिया। प्रो. डॉ. मुकेश कुमार बेनीवाल, डॉ. कुलदीप सिंह बीठू, डॉ. सारिका स्वामी, डॉ. एम.जी. चौधरी, डॉ. पवन डारा, डॉ. अनिल लाहोटी, डॉ. लक्ष्मण सिद्ध, डॉ. आयुषी श्रीवास्तव और डॉ. संजीव चाहर ने अपने विचार साझा किए।

*दूसरा दिन: पोस्टर प्रतियोगिता*

2 अगस्त को नर्सिंग विद्यार्थियों के लिए पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित हुई। खुशबू मेघवाल ने प्रथम, पिंकी मीणा ने द्वितीय और सोनू कस्वां ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

*तीसरा दिन: प्रसुताओं से संवाद*

3 अगस्त को डॉ. इंदिरा चौधरी ने जनाना और बच्चा वार्ड में प्रसुताओं से संवाद कर स्तनपान के लाभ और तकनीकों की जानकारी दी।

*चौथा दिन: क्विज़ प्रतियोगिता*

4 अगस्त को एमबीबीएस छात्रों के लिए क्विज़ प्रतियोगिता हुई, जिसका संचालन डॉ. ध्रुव जोशी और डॉ. कृतिका जैन ने किया। छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

*पांचवां दिन: भाषण प्रतियोगिता*

5 अगस्त को स्टाफ नर्सेज के बीच तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता में सुखजीत कौर प्रथम, मैना मीणा द्वितीय और बसंती सीगड़ तृतीय रहीं।

*छठा दिन: प्रश्नोत्तरी*
6 अगस्त को पी.जी. रेजिडेंट डॉक्टरों की प्रश्नोत्तरी हुई, जिसका संचालन डॉ. अनुभव चौधरी और डॉ. सौरभ पुरोहित ने किया। डॉ. शुभम गुप्ता प्रथम, डॉ. नवीन नेहरा द्वितीय, डॉ. शिवांश दाधीच और डॉ. गणेश जीनगर संयुक्त रूप से तृतीय रहे।

*अंतिम दिन: पुरस्कार वितरण*

7 अगस्त को डॉ. कुलदीप सिंह बीठू, डॉ. अनिल लाहोटी और डॉ. सारिका स्वामी ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए और स्तनपान को बढ़ावा देने के लिए सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया।सप्ताहभर के इन आयोजनों ने समाज में स्तनपान के प्रति जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

*कोटेशन*

स्तनपान शिशु के लिए सर्वश्रेष्ठ पोषण है, जो उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है। यह माँ और शिशु के बीच भावनात्मक बंधन को गहरा करता है। पहले छ: माह तक केवल स्तनपान ही शिशु के लिए पूर्ण आहार है। सही तकनीक और समय पर स्तनपान से शिशु का स्वस्थ विकास सुनिश्चित होता है, अतः प्रसूताओं, माताओं अपने शिशु के लिए स्तनपान अपनाकर उन्हें स्वस्थ भविष्य दिया जा सकता है

डॉ. जी.एस. तंवर
आचार्य एवं विभागाध्यक्ष, पी.बी.एम. शिशु चिकित्सालय, बीकानेर

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!