Bikaner Live

पूरे एक माह चलने वाली भगवान महादेव की श्रावणी पूजा पूर्णाहुति के साथ होगी संपन्न —- मोदी

कल मीठे दूध से अभिषेक व बादाम से सहस्त्र सन होग

नोखा । यहां तहसील परिसर स्थित श्री अर्केश्वर महादेव परिवार के सदस्यों द्वारा श्रावण माह में पूरे एक माह 10 जुलाई 2025 से 9 अगस्त ( पूर्णिमा से पूर्णिमा ) 31 दिन तक भगवान महादेव की विशेष पूजा अर्चना, महा अभिषेक व सहस्त्र सन विद्वान पंडित बलराम कठातला रोड़ा व मंदिर व्यवस्थापक पुजारी लालचन्द उपाध्याय के सानिध्य एवं दिनेशसिंह राजपुरोहित नोखा की अगुवाई में चलने वाले कार्यक्रम का आज शनिवार 9 अगस्त को विशेष पूजा में मीठे दूध से अभिषेक और बादाम से सहस्त्र सन के पश्चात पूर्णाहुति होमायत के साथ संपन्न होगा । तत्पश्चात विद्वान पंडित रोड़ा निवासी बलराम कठातला व मंदिर व्यवस्थापक पुजारी लालचंद उपाध्याय का सम्मान करते हुए उनसे आशीर्वाद लिया जाएगा और पंडित बलराम कठातला को दक्षिणा स्वरूप भेंट देकर सम्मान विदाई दी जाएगी ।
आर्केश्वर महादेव परिवार की टीम सदस्य इन्द्रचन्द मोदी द्वारा जारी प्रेस नोट में उक्त जानकारी देते हुए बताया कि पूजा के 30 वे दिन शुक्रवार 8 अगस्त को भगवान महादेव की विशेष पूजा विद्वान पंडित बलराम कठातला व मंदिर पुजारी लालचंद उपाध्याय के साथ-साथ 31 वेद पाठी ब्रह्मचारी बटुकों के सानिध्य एवं टीम के दिनेशसिंह राजपुरोहित की अगुवाई में विभिन्न फलों के रस से अभिषेक और सप्त धान्य से सहस्त्र सन किया गया पूजा परच्यात सभी शिव भक्तों ने भोजन महादेव का प्रसाद लिया और वृतिम ने भी व्रत खोला । पूजा करने वाली टीम में दिनेशसिंह राजपुरोहित, मोहित जोशी, ललित माहेश्वरी, सुरेश झंवर, ओम प्रकाश राठी, ओमप्रकाश पारीक, मदन जोशी, इन्द्रचन्द मोदी, जयकरण चारण, विजय मारू, मालचन्द सेवग, बाबूलाल साध, गोपाल मालाणी, राजू पनवाड़ी, घनश्याम छींपा, घनश्याम सेवग, राधे सोनी, उमेश राठी, महादेव नाई, हरी जोशी, गोपीकिशन पांणेचा, आनन्द दैया, शिवराज बिश्नोई सहित अनेको शिव भक्त शामिल है ।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!