Bikaner Live

पशु जैव चिकित्सा अपशिष्ट निस्तारण एवं प्रौद्योगिकी केंद्र द्वारा जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन

बीकानेर, 08 अगस्त। वेटरनरी विश्वविद्यालय के पशु जैव चिकित्सा अपशिष्ट निस्तारण एवं प्रौद्योगिकी केंद्र द्वारा शुक्रवार को हल्दीराम राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, हनुमान हत्था, बीकानेर में छात्राओं हेतु एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। केन्द्र की प्रमुख अन्वेषक डॉ. दीपिका धूड़िया ने बताया कि जागरूकता कार्यक्रम के दौरान केंद्र के सह-अन्वेषक डॉ. देवेंद्र चौधरी ने अस्पतालों से निकलने वाले जैविकीय अपशिष्ट का मानव स्वास्थ्य व वातावरण पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी प्रदान की एवं जैव चिकित्सकीय अपशिष्ट से होने वाले संक्रामक रोगों से बचाव एवं जैव चिकित्सकीय अपशिष्ट का कैसे उचित निस्तारण किए जाने के बारे में भी बताया। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित करवाई गई जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान स्कूल के प्राचार्य श्री परमेश्वर स्वामी, कौशल यादव व अन्य अध्यापक उपस्थित रहे।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!