Bikaner Live

आलौकिक रक्षा बंधन उत्सव ’’ 500 से अधिक भाई-बहनों की भागीदारी

सबके बांधा रक्षा सूत्र, दिलाया शुभ संकल्प 

बीकानेर, 9 अगस्त। प्र्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के क्षेत्रीय केन्द्र सार्दुल गंज (बीकानेर) की ओर से शनिवार को सार्दुल गंज स्थित सार्दुल गंज स्थित प्रजापिता ईश्वरीय विश्व विद्यालय के मैदान व केन्द्र में ’’आलौकिक रक्षा बंधन उत्सव’’ सामूहिक राजयोग ध्यान, रक्षा बंधन के साथ मनाया गया।
वयोवृद्ध बी.के. हंसमुख भाई ने बताया कि उत्सव में 500 से अधिक स्नेही, सहयोगी व अति विशिष्ट आत्माओं के रक्षा सूत्र बांधा गया। इनमें जन प्रतिनिधि, प्रशासनिक, पुलिस, सेना के अधिकारी जवान, सामाजिक कार्यकर्ता, विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कार्मिकों, चिकित्सकों, उद्योगपतियों, व्यवसाइयों, बी.के.वि. के केन्द्र में नियमित आने वाले भाई-बहिन शामिल थे।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के क्षेत्रीय केन्द्र की प्रभारी बी.के. कमल ने बताया ’’आलौकिक रक्षा बंधन उत्सव’’ के तहत संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा, पुलिस महानरीक्षक हेमंत शर्मा, पूर्व महापौर सुशीला राजपुरोहित, उप कुलपति मनोज दीक्षित आदि के रक्षा सूत्र बांधा गया।  संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा को सवा फीट की मोरपंख की राखी भेंट की गई। ’’आलौकिक रक्षा बंधन उत्सव’’ में शामिल भाई-बहनों को उनके साथ बी.के.राधा, बी.के.मीना, बी.के. रजनी व केन्द्र ने आने वाली बहनों ने ललाट पर कुमकुम का तिलक कर, शिव बाबा के बिन्दू आकार से निर्मित रक्षा सूत्र बांधा तथा शुभ संकल्प दिलवाया।
बी.के.कमल ने रक्षा बंधन के आध्यात्मिक महत्व का उजागर करते हुए कहा कि अपनी वृति, दृष्टि और कृति को सम्पूर्ण पावन बनाकर विश्व परिवर्तन के कार्य में सहयोगी बनें। निर्विकल्प निर्दोष और निर्मल तथा कार्य, व्यवहार में पवित्रता रखें।  शिव भोले नाथ बाबा ने अपने आध्यात्मिक स्नेह के बंधन में बांधकर सम्पूर्ण मानवों को पावन बनने और बनाने की दिव्य शक्तियां दी है। हमें सर्व गुणों, सर्व कलाओं, सर्व शक्तियों से सम्पन्न बनकर अपने चलन और चेहरे से विश्व में परम पिता परमेश्वर को प्रत्यक्ष करना है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!