Bikaner Live

विप्र वाहिनी राष्ट्रीय प्रमुख राजपुरोहित का नोखा में हुआ गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत

विप्र वाहिनी राष्ट्रीय प्रमुख राजपुरोहित का नोखा में हुआ गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत न्यूज़,नोखा।\

बीकानेर अन्याय से संग्राम हेतु विप्र फाउंडेशन द्वारा गठित विप्र वाहिनी की राष्ट्रीय प्रमुख चंद्रकांता राजपुरोहित का आज बुधवार को नोखा आगमन पर रोडा रोड़ स्थित महर्षि गौतम भवन में विप्र फाउंडेशन तहसील अध्यक्ष भंवरलाल सुरावत के सानिध्य में अभिनंदन किया गया। विप्र समाज गौरव चंद्रकांता ने देव उठनी एकादशी से अपनी पांच दिवसीय देव आव्हान यात्रा के तहत नोखा पधारीं राष्ट्रीय प्रमुख ने कहा कि अब ब्राह्मण समाज को एकजुट होकर आगे बढऩा होगा और शास्त्र के साथ शस्त्र भी उठाना पड़े तो पीछे नहीं हटेंगे। इन्होंने अन्याय के खिलाफ प्रखरता से लडऩे का आव्हान किया। राष्ट्रीय प्रमुख राजपुरोहित ने नोखा प्रवास के दौरान विप्र फाउंडेशन प्रदेश कार्यकारणी सदस्य लक्ष्मीनारायण पंचारिया के आवास पर जाकर आशीर्वाद लिया। तहसील अध्यक्ष भंवरलाल सुरावत ने बताया कि विप्र बन्धुओं ने राष्ट्रीय प्रमुख राजपुरोहित का माल्यार्पण कर व शॉल व् चुनरी ओढ़ाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर विप्र
फाउंडेशन तहसील अध्यक्ष भंवरलाल सुरावत, उपाध्यक्ष बजरंगलाल सारस्वत, नरसिंह सारस्वत, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य लक्ष्मीनारायण पंचारिया,नोखा प्रभारी माणक पंचारिया, महामंत्री डॉ सीताराम पंचारिया, जिला अध्यक्ष सूरजमल उपाध्याय,प्रेमसुख कठातला,मीडिया प्रभारी पुखराज सांखी,पार्षद जेठुसिंह राजपुरोहित,युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरलीधर उपाध्याय,रामकरण उपाध्याय,भवानी सारस्वत,देहात जिला अध्यक्ष सीमा मिश्रा,तहसील अध्यक्ष सुधा पंचारिया सहित अन्य विप्र बन्धुओ ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम में मंच संचालन माणक पंचारिया ने किया

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!