Bikaner Live

स्व. सेठ जगन्नाथ बजाज की 33वीं पुण्यतिथि पर रुणीचा से हिमटसर पहुंची दिव्य महाज्योत का हुआ भव्य स्वागत


नोखा सहित कई क्षेत्रो में किया स्वागत
नोखा। राजा गंगासिंहजी द्वारा चाँदी की छड़ी चपरास का समान प्राप्त हिमटसर के सेठ स्व. जगन्नाथ बजाज की 33वीं पुण्य तिथि पर रुणीचा धाम से बाबा रामदेवजी की दिव्य महाज्योत बुधवार 3 सितम्बर को नोखा होते हुए हिमटसर पहुंची उससे पूर्व महाज्योत का नोखा बागड़ी शिव मंदिर के सामने प्रहलाद मोहता, दामोदर तिवाड़ी, भंवरलाल सुरावत, सुरेश झंवर, इन्द्रचन्द मोदी सहित सैकड़ो लोगो द्वारा महाज्यात पर माल्यापर्ण किया व दर्शन लाभ लिया। उसके पश्चात  मुकाम पेट्रोल पम्प पर मुकाम के पूर्व सरपंच रविन्द्र विश्नाई,पूर्व सरपंच रामलाल थापन, मनीराम सहित अनेको मुकाम वासियों द्वारा ज्योत के दर्शन लाभ लिया और ज्योत का स्वागत किया। उसके बाद महाज्योत हिमटसर पहुंची जहाँ सेठ जगन्नाथ बजाज की मुर्ति स्थल पर ज्योत का भव्य स्वागत करते हुए बाबा रामदेवजी के जयकारों से पुरा गांव गुंजायमान कर दिया। सेठ बजाज के पुत्र रामनारायण बजाज सपत्निक सहित पुरे परिवार व जन प्रतिनिधियो,हिमटसर पूर्व सरपंच  सुरजमल बजाज, सुशील बजाज, हरी बागडी, सरपंच प्रतिनिधी ओमप्रकाश भाम्भू, शिवरतन जाट, पप्पूखा, धनराज शर्मा, मनोज कुमार शर्मा, हनुमान प्रसाद शर्मा सहित बीकानेर,नोखा,काकडा,धुपालिया, मेयासर आदि क्षेत्र के लोगों ने ज्योत का स्वागत कर दर्शन लाभ लिया। मुर्ति स्थल पर हिमटसर के विद्धवान पंडित रामनारायण ताँवणिया व बजरंगलाल पालीवाल द्वारा महाज्योत का विधिविधान एवं मंत्रोचार के साथ पूजा-अर्चना व महाआरती करवाई गई। समारोह के समापन से पूर्व सेठ स्व० जगन्नाथ बजाज की मुर्ति पर माल्यापर्ण किया गया।  तत्पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। सेठ बजाज के परिवारजनो ने आगन्तुकों का आभार व्यक्त  किया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!