Bikaner Live

नोखा व पूरे जॉन-1B से बड़ी संख्या में महिलाएं 6 सितंबर 2025 को जयपुर पहुंचेंगी

— परशुराम ज्ञानपीठ में स्किल डेवलपमेंट, कन्या छात्रावास, वेद विद्यालय व अनुसंधान केंद्र होंगे

नोखा। आज 4 सितंबर 2025 को पंचारिया चौक स्थित सत्यनारायण जी के मंदिर में विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ जॉन-1B राजस्थान की बैठक सीमा मिश्रा (प्रदेश अध्यक्ष) की अध्यक्षता में तहसील अध्यक्ष पूर्णिमा पांडे द्वारा आयोजित हुई। बैठक में 6 सितंबर को जयपुर मानसरोवर में होने वाले श्री परशुराम ज्ञानपीठ सेंटर फॉर एक्सीलेंस एंड रिसर्च के लोकार्पण की तैयारियों पर चर्चा की गई।

सीमा मिश्रा ने बताया कि यह केंद्र शिक्षा, स्किल डेवलपमेंट, कन्या छात्रावास, वेद विद्यालय व अनुसंधान केंद्र सहित विभिन्न गतिविधियों के लिए मील का पत्थर बनेगा। उन्होंने कहा कि पूरे ज़ोन से बड़ी संख्या में महिलाएं जयपुर पहुंचेंगी और इस ऐतिहासिक अवसर को सफल बनाएंगी।

अंत में महामंत्री प्रियंका उपाध्याय ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर सुमन शर्मा, तनुश्री, संगीता गौड़, गायत्री जोशी , इचू गौड़, भगवती, आराधना उपाध्याय, दिव्या मिश्रा, कौशल्या देवी, तनिषा उपाध्याय,  भगवती देवी, रेनुका कुमारी, रेखा जोशी, सुमन पंचारिया, ललिता पंचारिया, लक्ष्मी, सुखी देवी  सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!