
बीकानेर। तेरापंथ के आध प्रवर्तक क्रांतिकारी आचार्य भिक्षु की जन्म त्रिशताब्दी वर्ष के उपलक्ष में विश्व शांति व अपनी श्रद्धा समर्पित करने हेतु ओम भिक्षु जय भिक्षु के जाप का महायज्ञ अनुष्ठान अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में चल रहा है। इसी के अंतर्गत शुक्रवार रात का जप अनुष्ठान आचार्य श्री महाश्रमण जी की सुशिष्या शासन श्री मंजू प्रभा जी एवं कुंथू श्री जी के सानिध्य में आयोजित हुआ। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमन नाहटा, महामंत्री रचना हिरण, कोषाध्यक्ष ममता रांका एवं कार्यकारिणी सदस्य सुप्रिया राखेचा की उपस्थिति में तेरापंथ महिला मंडल ने सुमधुर स्वरों में “हमारे घर आए मेहमान” स्वागत गीत का संगान किया। साध्वी श्री मंजू प्रभा जी एवं कुंथू श्री जी ने महिला मंडल की अध्यक्ष व संपूर्ण टीम को बधाइयां देते हुए प्रेरणा पाथेय प्रदान किया।
“तुम तुम दीप सम जलते रहो,तुम स्नेह वरदान का लेकर। फूल सम खिलती रहो तुम, मधुर मुस्कान को लेकर।
रात्रि में 9:00 बजे से 10:00 तक जप अनुष्ठान में बीकानेर श्रावक समाज ने उत्साहपूर्ण सहभागिता दर्ज करवाई। सभा के मंत्री सुरेश बैद, महेंद्र राखेचा महिला मंडल की मंत्री रेणु बोथरा, रेखा बोथरा, कन्या मंडल संयोजिका चेल्सी बैद आदि श्रावक समाज ने श्रद्धा से जप में भाग लिया।



























