Bikaner Live

*संसदीय कार्य मंत्री श्री जोगाराम पटेल ने श्री रामेश्वर डूडी के निधन पर जताया शोक*
soni

बीकानेर, 11 अक्टूबर। संसदीय कार्य विभाग, विधि एवं विधिक कार्य और विधि परामर्शी एवं न्याय विभाग मंत्री श्री जोगाराम पटेल ने शनिवार को विधानसभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री रामेश्वर डूडी के आवास पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि श्री डूडी उनके साथ विधायक रहे। उनका निधन राजस्थान के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने नोखा विधायक श्रीमती सुशीला डूडी से मिलकर उन्हें ढाढस बंधाया। इस दौरान श्री डूडी के परिजन मौजूद रहे। श्री पटेल पूर्व मंत्री डॉ. बीडी कल्ला के आवास पहुंचे तथा उनकी भाभी श्रीमती सावित्री देवी कल्ला के निधन पर शोक जताया। इस दौरान श्री जनार्दन कल्ला और परिजन मौजूद रहे। इस दौरान श्री श्याम पंचारिया, श्रीमती सुमन छाजेड़, श्री कमल गहलोत आदि साथ रहे। इससे पहले मंत्री श्री पटेल के सर्किट हाउस पहुंचने पर अनेक लोगों ने उनका स्वागत किया।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!