Bikaner Live

ईसीबी अशैक्षणिक संघ (बीएमएस) का गठन,पुरोहित अध्यक्ष, पारीक बने सचिव…
soni

भारतीय मजदूर संघ जिला कार्यालय में प्रदेश उपाध्यक्ष गौरीशंकर व्यास की उपस्थिति में कल दिनांक 11 अक्टूबर, शनिवार को अभियांत्रिकी महाविद्यालय की अशैक्षणिक कर्मचारियों की बैठक रखी गई।
जिसमें ईसीबी अशैक्षणिक कर्मचारी संघ (बीएमएस) का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर संतोष पुरोहित तथा महामंत्री दिनेश पारीक की घोषणा की गई। महामंत्री दिनेश पारीक ने अध्यक्ष संतोष पुरोहित की अनुमति से संघ के कार्यकारिणी की घोषणा की। जिसमें उपाध्यक्ष पद पर चेतन पवार, मनोज चौधरी, रविशंकर जोशी और किशन सारस्वा मंत्री पद पर जय किशन, अमित सिंह और बालबेश चांवरिया कोषाध्यक्ष पद पर सुरेंद्र जाखड़ तथा कार्यालय मंत्री अरविंद पुरोहित को बनाया गया।

*संतोष पुरोहित*
*अध्यक्ष*

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!