Bikaner Live

मार्कण्डेय नगर की बस्तियों का विजयादशमी उत्सव
soni

वंदे मातरम्, भारत माता की जय तथा पुष्प वर्षा से पथ संचलन का स्वागत
बीकानेर, 12 अक्टूबर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मार्कण्डेय नगर की दो बस्तियों मुक्ता प्रसाद नगर सेक्टर 3 व महाराणा प्रताप बस्ती, का विजयदशमी उत्सव व पथ संचलन रविवार को हुआ। पथ संचलन में शामिल स्वयं सेवकों का अनेक स्थानों पर ’’वंदे मातरम्’’ ’’भारत माता की जय’’ के नारों के साथ पुष्प वर्षा कर, रंगोली सजाकर तथा स्वागत द्वार बनाकर स्वागत किया गया।
मार्कण्डेय नगर के कार्यवाह गोविंद सुथार ने बताया कि मुक्ता प्रसाद सेक्टर तीन के पार्क में हुए विजय दशमी उत्सव में मुख्य अतिथि भारतीय जीवन बीमा निगम के सेवानिवृत कार्मिक बनवारी लाल शर्मा थे। वहीं बौद्धिक नगर के सह कार्यवाह सुभाषजी थे। सियाराम बाबा की गुफा में हुए महाराणा प्रताप बस्ती के बौद्धिक कर्ता जयपुर के वरिष्ठ प्रचारक कैलाश चन्द्र शर्मा व मुख्य अतिथि गणेश चंदेलिया, वाल्मीकि थे। बौद्ध वक्ताओं ने संघ की स्थापना, उद्देश्य, शताब्दी वर्ष के कार्यक्रम, युवाओं को राष्ट्र निर्माण, सेवा गतिविधियों व पंच परिवर्तन कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हिन्दू समाज जागृत व संगठित बनें। छुआछूत, जाति वर्ग के भेद को मिटाकर सामाजिक समरसता, राष्ट्र के उत्थान के लिए कार्य करें। जयपुर के प्रचारक कैलाश शर्मा ने रामचरितमानस की चौपाइयां, गीता के श्लोक के साथ गीत मांगे मातृभूमि से ये वर । हम दिन चार रहे न रहे’’ तेरा वैभव अमर रहे, मां’’।
पथ संचलन मेंं शिशु, बालक, युवा व वृद्ध स्वयं सेवकों ने घोष के साथ कदम से कदम मिलाते हुए सक्रिय भागीदारी निभाई। पथ संचलन के मार्ग पर आम जन का उत्साह व जोश देखते ही बन रहा था। जगह-जगह पुष्प वर्षा के लिए मातृ शक्ति का हुजूम पथ संचलन के मार्ग पर समय से एक घंटें पूर्व ही हाथ में पुष्पों की थाली लिए हुए मार्ग पर तैनात था।
कार्यवाह सुथार ने बताया कि मार्कण्डेय नगर की 9 बस्तियों का विजयादशमी उत्सव विजय दशमी से 12 अक्टूबर तक आयोजित किया गया। विजय दशमी उत्सवों में स्वयं सेवकों के साथ उनके परिजनों, मोहल्लेवासियों ने उत्साह से भागीदारी निभाई।

Picture of Shiv Soni(SK)

Shiv Soni(SK)

खबर

Related Post

error: Content is protected !!