Bikaner Live

टीम सावधान इंडिया 077 द्वारा सुरक्षित दीपावली खुशियों की दिवाली संदेश के पोस्टर का विमोचन किया
soni

टीम सावधान इण्डिया 077 के,, सुरक्षित दीपावली, खुशिओं की दिवाली,, सन्देश के पोस्टर किया गया यातायात निरीक्षक (बीकानेर )ट्रैफ़िक थाने मै,, ज्ञात हो हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी टीम सावधान इण्डिया 077 के द्वारा सम्पूर्ण बीकानेर संभाग के सहरी एंव ग्रामीण क्षेत्रों के आम नागरिकों से एक आग्रह, एक अपील के कई दर्जन फ्लेक्स (पोस्टरों )के माध्यम से आग्रह किया जाता है की खुशिओ के पर्व दीपावली के अवसर पर हर नागरिक हर घर के सभी सदस्य से प्रार्थना की जाती है की दीपावली के अवसर पर आतिशबाजी करते वक्त अपने बच्चों की सुरक्षा को धयान में रखते हुए उनको कोसिस यह करें की पावों मै चप्पल, जूते साथ ही वस्त्र जहाँ तक हों ठीले, लटकते हुए तथा अत्यंत ज्वालन शील ना हों, फटाखों को छोड़ते हुए पास मै दो तीन बाल्टी पानी भर कर रखें, आँखों की धुए से सुरक्षा का भी धयान रखा जावे,, बच्चों को अपने हाथों मै पकड़ कर फटाखे चलाने से मना किया जावे, अपने घरों, दुकानों, फैक्ट्री आदि के ऊपर कबाड़ ना रखें, बाजार जाते समय भीड़ भरे बाजारों मै अपने बच्चों के हाथ पकड़ कर रखें, जेब कातरों से सावधानी अति अवश्यक है, यातायात नियमों का पालन करें,, आज टीम सावधान इण्डिया 077 के  अंतराष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर कैप्टन ठाकुर दिनेश सिंह भदौरिया ने बताया की इस बार बीकानेर नगर निगम के पास अग्निसमन के दस्ते मै एक छोटी अग्नि समन अर्थात आग बुझाने वाली छोटी गाड़ी आ गई है जो संकडे मार्गो,, भीड़ भरे बाजारों हेतु उपलब्ध हो गई है यह इस शहर के लिए ख़ुशी की बात है अतः इस बार टीम सावधान इण्डिया 077 के द्वारा मिनी फायर ब्रिगेड स्टेशन स्थापित नहीं करते हुए टीम के कार्यकर्ता सलीम भाटी, बजरंग सोनी, शिवम् सिंह भदौरिया, राजेंद्र सिँह राजपुरोहित, कुलदीप सिंह राजपुरोहित, महेश जाट, अनीस बागवान आदि डॉक्टर कैप्टन ठाकुर दिनेश सिंह भदौरिया के नेतृत्व मै पी, बी, एम, अस्पताल के आपातकालीन कक्ष, ट्रॉमा सेंटर, सेटेलाइट अस्पताल, बर्न यूनिट आदि मै बतौर समाज सेवी अव्यशकता अनुसार तीन दिन सेवा देने हेतु आपातकालीन स्थिति की सुचना आने पर उपलब्ध रहेंगे

Picture of Dau Lal Kalla

Dau Lal Kalla

खबर

Related Post

error: Content is protected !!