Bikaner Live

छह शताब्दी प्राचीन देवी महालक्ष्मी के मंदिर में पूजा अर्चना

छह शताब्दी प्राचीन देवी महालक्ष्मी के मंदिर में पूजा अर्चना

बीकानेर, 21 अक्टूबर। बड़ा बाजार में घूम चक्कर के पास स्थित छह शताब्दी प्राचीन देवी महालक्ष्मी, भगवान गणेश के मंदिर में सोमवार व मंगलवार को दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा। बड़ी संख्या मेंं श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन, पूजा-अर्चना की।
मंदिर के पुजारी गोपाल दाधीच व नरेश मिश्रा ने बताया कि बीकानेर स्थापना दिवस के पूर्व के इस मंदिर में प्रतिमा में चार गज के साथ महालक्ष्मी कमल पर विराजमान दर्शाई गई है। उनकी प्रतिमा के नीचे श्रीयंत्र व त्रिशूल अंकित है। चार भुजाधारी भगवान गणेश की प्रतिमा है।
मंदिर में सुबह से शाम तक दर्शनार्थियों प्रतिदिन दूर दराज से श्रद्धालु आते है। धनतेरस से श्रद्धालुओं की संख्या अधिक रही। श्रद्धालु मंदिर में बैठकर महालक्ष्मी के स्तोत्र, भगवान गणेश के स्तोत्र व मंत्र जाप आदि करते है।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!