Bikaner Live

बीकानेर बना गोवर्धन धाम : इस्कॉन बीकानेर द्वारा भव्य गोवर्धन पूजा महोत्सव
soni

हरे कृष्ण
गिरिराज धारण प्रभु तुम्हारी शरण!

22 अक्टूबर 2025 को अंतरराष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ द्वारा बीकानेर में भव्य गोवर्धन पूजा महोत्सव मनाया गया।

इस्कॉन बीकानेर के केंद्र प्रभारी श्रीमान संकर्षण प्रिय प्रभुजी ने बताया कि श्री गिरिराज जी का पूजा तथा परिक्रमा स्वयं भगवान श्री कृष्ण किए और सभी अपने अनुयायियों को करने का आदेश दिए है इसलिए ही हर वर्ष दीपावली के अगले दिन इस महोत्सव को बढ़े धूम धाम से मनाया जाता है। श्री गिरिराज जी सभी कलेशों को दूर कर सबको परम आनंद प्रदान करते है।
इस्कॉन द्वारा आयोजित गोवर्धन पूजा महोत्सव में वृंदावन धाम थीम की डेकोरेशन हुई । श्री गिरी गोवर्धन भी बनाये गए तथा गोवर्धन जी में जितने भी रमणीय स्थल है उनका प्रदर्शन किया गया, भक्तों द्वारा इस सजावट के माध्यम से सबको गोवर्धन धाम में गोवर्धन पूजा मनाने का आनंद बीकानेर में आ पाया। गिरिराज शिला का बहुत सुंदर पंचगव्य अभिषेक हुआ, सभी भक्तों ने मिल कर श्री गिरिराज शिला की परिक्रम भी की।
इस्कॉन के भक्त श्रीमान प्रेम प्रदीप प्रभुजी ने बताया कि इस महोत्सव
में 5:30 बजे मधुर कीर्तन हुआ , तथा गोवर्धन जी की महिमा पर सुंदर प्रवचन, आरती, दीप दान भी हुआ। सभी भक्त श्री गिरिराज जी के लिए ५६ भोग बना कर लाए थे तथा कार्यक्रम के अंत में सबके लिए बहुत ही स्वादिष्ट कृष्ण प्रसाद भी उपलब्ध था।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

Related Post

error: Content is protected !!