Bikaner Live

अखिल भारतीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आगाज-गुरुकुल बी एल मोहता इंस्टीट्यूट के प्रांगण में

सिंथल गांव स्थित गुरुकुल बी एल मोहता है* लर्निंग इंस्टीट्यूट के प्रांगण में आज दूधिया रोशनी में अखिल भारतीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आगाज हुआ इस अवसर पर पिस्टल निशांने में अर्जुन अवार्ड प्राप्त बीकानेर राजघराने की बाईसा राजश्री ने वॉलीबॉल को मैदान में अपने हाथों से स्मेडिंग कर किया यह जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी डॉ. विजय आचार्य ने बताया कि इस अवसर पर भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान मगन सिंह रजवी और शिव बाड़ी महंत विमर्शआनंद जी महाराज एवं खाजुवाला विधायक वी.मेघवाल के सानिध्य मे प्रतियोगितायें आरम्भ हुई, इस अवसर पर गुरुकुल के अध्यक्ष बाबूलाल मोहता और लॉट्स डेयरी के प्रबंधक अशोक मोदी नें अतिथियों को शाल ओढ़ा कर व स्मृति चिह्न भेट कर स्वागत किया इससे पूर्व सरस्वती मां के चित्र के आगे दीप प्रज्वलित कर राजश्री बाईसा नें प्रतियोगिता का शुभारंभ कर कहा कि खेलो के विकास में मेरे पिताजी महाराजा करणी सिँह जी सदैव अग्रणी रहते थे वो स्वयं अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी रहे थे और मुझे भी बंदूक चलाना उन्होंने ही सिखाया उन्होंने पूरे भारत से आये खिलाड़ियों और सेकड़ो की संख्या में उपस्थित दर्शकों को इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के सफल आयोजन की शुभकामनायें दी, इस अवसर पर डॉ. सरोज राठौर के निर्देशन में घूमर सासस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!