त्यौहारी सीजन पर 21 लाख यात्रियों को कराया आरामदायक सफर
उत्तर पश्चिम रेलवे ने 106 स्पेशल रेल सेवाओं का किया सञ्चालन
बीकानेर रेल मंडल पर त्यौहारी सीजन पर यात्रियों की सुखद यात्रा हेतु बीकनेर मंडल द्वारा विशेष इंतजाम किए गए हैं। बीकानेर रेल मंडल पर त्यौहारी सीजन (1.10.25 से 20.10.25 तक) पर लगभग 21 लाख आरक्षित व अनारक्षित यात्रियों ने सुखद यात्रा की है l
इसके तहत मंडल पर यात्री सुविधाओं के लिए 11 जोड़ी अर्थात 22 स्पेशल रेल सेवाओं का संचालन किया गया है। इसके साथ ही बीकानेर- दिल्ली सराय रोहिल्ला बीकानेर- मिरज, बीकानेर -अमृतसर, में सात अतिरिक्त कोच लगाए गए हैं।
मंडल पर त्यौहारों के समय स्टेशनों पर यात्री भार को ध्यान में रखते हुए प्रमुख स्टेशनों पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई है। प्रमुख स्टेशनों पर प्लेटफार्म पर अनावश्यक भीड़ नहीं हो इसके लिए प्लेटफार्म टिकट को प्रतिबंधित किया गया है। स्टेशन परिसर में यात्रियों को रोकने के लिए होल्डिंग एरिया बनाए गए है। स्टेशन पर प्रवेश हेतु अनारक्षित और आरक्षित श्रेणी के यात्रियों के लिए अलग-अलग प्रवेश व्यवस्था की जा रही है। साधारण श्रेणी में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए साधारण श्रेणी कोच के पास बैरिकेट्स लगाकर लाइन के माध्यम से प्रवेश दिया जा रहा है।
इसके साथ ही मंडल के बीकानेर, हिसार, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ जंक्शन ,भिवानी जंक्शन, चूरू व सूरतगढ़ स्टेशनों पर फैसिलिटी मैनेजर की तैनाती की गई है। ताकि यात्रियों को श्रेष्ठ सुविधाएँ उपलब्ध हो सकें।
पब्लिक एड्रेस सिस्टम की आधुनिक प्रणाली से यात्रियों को लगातार गाड़ियों के बारे में सूचनाएँ दी जा रही हैं।
बीकानेर मंडल स्तर पर वार रूम की स्थापना की गई है जो कि 24×7 यात्रियों हेतु कार्य कर रहे हैं।
इसके अतिरिक्त मंडल पर प्रमुख स्टेशनों पर स्क्वायड डॉग, स्कैनर मशीनों का उपयोग, मेटल डिक्टेटर आदि आधुनिक मशीनों की सहायता ली जा रही है। इसके साथ ही रेलवे सुरक्षा बल के जवान ट्रेनों में, प्लेटफार्म, स्टेशन सर्कुलेटिंग एरिया आदि में लगातार चौकस निगाहें बनाए हुए हैं।
स्टेशनों पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं जैसे वाटर कूलर, पंखे, एसी, लिफ्ट, एस्केलेटर आदि का सुचारू रूप से कार्यरत होना सुनिश्चित किया जा रहा है।
यात्री सुविधाओं हेतु त्यौहारी सीजन पर दिनांक 25.10.25 को मंडल पर स्पेशल रेल सेवाओं का संचालन निम्न प्रकार से किया जायेगा
1. गाड़ी संख्या 09733/34 जयपुर-भिवानी-जयपुर स्पेशल दिनांक 01.10.25 से 30. 10. 25 तक प्रतिदिन(31) ट्रिप
2. गाड़ी संख्या 09639/40 मदार-रोहतक-मदार स्पेशल प्रतिदिन 01.10. 25 से 30. 11. 25 तक प्रतिदिन (61 ट्रिप)
3. 04715 बीकानेर- साईँ नगर शिर्डी साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा दिनांक 27.09.25 से 19.11.25 तक (10ट्रिप) प्रत्येक शनिवार को चलेगी




























