Bikaner Live

मंडल रेल प्रबन्धक गौरव गोविल ने रेलकर्मियों को दिलाई सत्यनिष्ठा की शपथ

बीकानेर रेल मंडल पर ‘सतर्कता: हमारी साझा जिम्मेदारी’ थीम पर मनाया जा रहा “सतर्कता जागरूकता सप्ताह”*

बीकानेर/सोमवार को  (27.10.25) मंडल रेल प्रबन्धक कार्यालय प्रांगण में “सतर्कता : हमारी साझा जिम्मेदारी” की थीम पर सतर्कता जागरूकता सप्ताह का उत्साह के साथ शुभारम्भ किया गया l मंडल रेल प्रबन्धक गौरव गोविल ने उपस्थित शाखाधिकारियों सहित सभी कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा दिलाई l  मंडल रेल प्रबन्धक ने बताया कि भ्रष्टाचार हमारे देश की आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक प्रगति में प्रमुख बाधाओं में से एक रहा है  एवं  भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए सरकार, नागरिक और निजी क्षेत्र जैसे सभी हितधारकों को मिलकर काम करना होगा। मंडल रेल प्रबन्धक ने बताया कि हम उदाहरण प्रस्तुत करते हुए नेतृत्व करने की अपनी जिम्मेदारी को स्वीकार करते हैं तथा सुरक्षा उपाय, निष्ठा ढांचे और आचार संहिता लागू करने की आवश्यकता को स्वीकार करते हैं , ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि हम किसी भी भ्रष्ट आचरण का हिस्सा नहीं है और हम भ्रष्टाचार के मामलों से अत्यंत सख्ती से निपटते हैं।
   साथ ही हम महसूस करते हैं की एक संगठन के रूप में, हमें भ्रष्टाचार की निंदा करने और अपने संचालन के सभी पहलुओं में ईमानदारी, पारदर्शिता और सुशासन के उच्चतम मानकों को बनाए रखने में अग्रणी भूमिका निभाने की आवश्यकता है।
मंडल रेल प्रबन्धक ने कर्मचारियों  शपथ दिलाई कि  नैतिक  व्यावसायिक प्रथाओं को बढ़ावा देंगे और ईमानदारी और निष्ठा की संस्कृति को बढ़ावा देंगे। हम रिश्वत न तो देंगे और न ही लेंगे। हम पारदर्शिता, जवाबदेही और निष्पक्षता पर आधारित अच्छे कॉर्पोरेट प्रशासन के लिए प्रतिबद्ध हैं ।.हम व्यवसाय के संचालन में प्रासंगिक कानूनों, नियमों और अनुपालन तंत्रों का पालन करेंगे। हम अपने सभी कर्मचारियों के लिए एक आचार संहिता अपनाएंगे। हम अपने कर्मचारियों को उनके कर्तव्यों के ईमानदारी से निर्वहन के लिए उनके कार्य से संबंधित कानूनों, विनियमों आदि के प्रति संवेदनशील बनाएंगे। हम शिकायतों और धोखाधड़ी गतिविधियों की रिपोर्टिंग के लिए शिकायत निवारण और व्हिसल ब्लोअर तंत्र प्रदान करेंगे। हम हितधारकों और समग्र समाज के अधिकारों और हितों की रक्षा करेंगे।
  उन्होंने कहा कि देश को सतर्क, समृद्ध और समर्थ बनाने के लिए आवश्यक है कि सेवारत कार्मिक कार्यक्षेत्र में होने वाली गलतियों को सुधारते हुए निष्ठा, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें ताकि रेलवे की छवि आमजन में सर्वोत्तम बनी रहे। केंद्रीय सतर्कता आयोग के आह्वान पर चलाए जा रहे सतर्कता जागरूकता अभियान के अंतर्गत इस सतर्कता जागरूकता सप्ताह की शुरुआत की गयी है l
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबन्धक गौरव गोविल, अपर मंडल रेल प्रबन्धक रूपेश कुमार, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी शैलेष चौधरी, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबन्धक साहिल गर्ग, वरिष्ठ मंडल परिचालन जयप्रकाश, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक भूपेश यादव,मंडल सुरक्षा आयुक्त संजय पिसे, मंडल वाणिज्य प्रबन्धक वीरेन्द्र जोशी, सहित रेलवे के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!