
सी.डी.एस.टी., बीकानेर के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय कृषि छात्र सम्मेलन में किया सहभाग
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद

(आई.सी.ए.आर.), नई दिल्ली एवं आई.सी.ए.आर.-भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली द्वारा आयोजित “राष्ट्रीय कृषि छात्र सम्मेलन” का आयोजन 27 अक्टूबर, 2025 को हाइब्रिड मोड में किया गया। इस अवसर पर भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री, श्री शिवराज सिंह चौहान जी ने देशभर के कृषि विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों को संबोधित किया। कॉलेज ऑफ डेयरी साइंस एंड टेक्नोलॉजी (सी.डी.एस.टी.), बीकानेर के विद्यार्थियों ने इस कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लिया। विद्यार्थियों ने केंद्रीय ऑडिटोरियम से ऑनलाइन माध्यम द्वारा सम्मेलन में जुड़कर कृषि शिक्षा, नवाचार एवं युवाओं की भूमिका पर मंत्री महोदय के प्रेरणादायक विचार सुने। कार्यक्रम का आयोजन आई.सी.ए.आर. के शिक्षा प्रभाग द्वारा किया गया, जिसमें देशभर के विश्वविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। सी.डी.एस.टी., बीकानेर में विद्यार्थी व सभी शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक स्टाफ उपस्थित रहे। कॉलेज के अधिष्ठाता डॉ. राहुल पाल सिंह ने इस अवसर पर विद्यार्थियों के साथ कृषि शिक्षा से जुड़ी जानकारी दी , जिसमें बताया गया कि हमारा देश खाद्यान्न एवं दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर है, परंतु दलहनी, तिलहनी, अंडा एवं मांस उत्पादन के क्षेत्रों में उत्पादन बढ़ाने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया। साथ ही, प्रति पशु प्रतिदिन उत्पादकता बढ़ाने की आवश्यकता भी महसूस की गई। अधिष्ठाता महोदय ने इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं स्टाफ की उपस्थिति के लिए धन्यवाद भी प्रकट किया । कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुनील के द्वारा किया गया।
अधिष्ठाता











