रेलवे द्वारा आगामी त्योहारों पर यात्रियों की सुविधा हेतु रेवाडी-रींगस- रेवाडी 02 जोडी एवं जयपुर-भिवानी-जयपुर एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री शशि किरण के अनुसार:-
1. गाडी संख्या 09633, रेवाडी-रींगस एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवा दिनांक 31.10.25, 01, 04, 07, 08, 14, 15, 21, 22, 28, व 29 नवम्बर को (11 ट्रिप) रेवाड़ी से 22.50 बजे रवाना होकर 01.35 बजे रींगस पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09634, रींगस-रेवाड़ी एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवा दिनांक 01, 02, 05, 08, 09, 15, 16, 22, 23, 29 व 30 नवम्बर को (11 ट्रिप) रींगस से 02.20 बजे रवाना होकर 05.20 बजे रेवाड़ी पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में अटेली, नारनौल, डाबला, नीम का थाना, कावंट व श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेलसेवा में डेमू रैक के 16 डिब्बे होंगे।
2. गाडी संख्या 09637, रेवाडी-रींगस स्पेशल रेलसेवा दिनांक 31.10.25, 01, 02, 05, 08, 09, 15, 16, 22, 23, 29 व 30 नवम्बर को (12 ट्रिप) रेवाड़ी से 11.45 बजे रवाना होकर 14.45 बजे रींगस पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09638, रींगस-रेवाड़ी स्पेशल रेलसेवा दिनांक 31.10.25, 01, 02, 05, 08, 09, 15, 16, 22, 23, 29 व 30 नवम्बर को (12 ट्रिप) रींगस से 15.05 बजे रवाना होकर 18.20 बजे रेवाड़ी पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में कुंड, काठूवास, अटेली, नारनौल, अमरपुर जोरासी, निजामपुर, डाबला, मांवडा, नीम का थाना, कावंट व श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेलसेवा में 08 साधारण श्रेणी एवं गार्ड श्रेणी के 02 डिब्बो सहित कुल 10 डिब्बे होंगे।
3. गाडी संख्या 09733, जयपुर-भिवानी एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवा दिनांक 01.11.25 से 30.11.25 तक (30 ट्रिप) जयपुर से 07.00 बजे रवाना होकर 14.20 बजे भिवानी पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09734, भिवानी-जयपुर एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवा दिनांक 01.11.25 से 30.11.25 तक (30 ट्रिप) भिवानी से 16.05 बजे रवाना होकर 23.25 बजे जयपुर पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में ढेहर का बालाजी, नींदर बैनाड, चौमू सामोद, गोविन्दगढ मलिकपुर, रींगस, श्रीमाधोपुर, कावंट, नीम का थाना, मांवडा, डाबला, निजामपुर, नारनौल, अटेली, कुंड, रेवाड़ी, कोसली, झाडली व चरखी दादरी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेलसेवा में 09 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बो सहित कुल 11 डिब्बे होगे।
Related Post


पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय गजनेर में नवोदय विद्यालय समिति स्थापना दिवस का आयोजन
August 5, 2026
No Comments
Read More »




75 हजार के इनामी नार्को-आर्म्स सरगना गिरफ्तार, 1.79 करोड़ की अवैध संपत्ति फ्रीज
August 5, 2026
No Comments
Read More »
उदयरामसर-पलाना के बीच ट्रेन से गिरकर 52 वर्षीय व्यक्ति की मौत, शव PBM मोर्चरी में रखवाया
August 5, 2026
No Comments
Read More »
निकाय एवं पंचायत चुनाव-2026 की तैयारी को लेकर भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक कल
August 5, 2026
No Comments
Read More »

डॉ. अग्रवाल चिल्ड्रन हॉस्पिटल में स्तनपान जागरूकता स्किट, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य पर दिया जोर
August 5, 2026
No Comments
Read More »

9 अगस्त को अग्रवाल भवन में लगेगा विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर, विशेषज्ञ चिकित्सक देंगे सेवाएं
August 4, 2026
No Comments
Read More »



