Bikaner Live

नोखा में गोपाष्टमी पर्व गौशालाओं में श्रद्धा और विश्वास के साथ मनाया जायेगा
soni

नोखा धर्मधरा नोखा स्थित श्री गंगा गोशाला में कार्तिक सुदी अष्टमी 30 अक्टूबर गुरुवार को गोपाष्टमी महा पर्व श्रद्धा विश्वास एवं उत्साह के साथ घूम धाम से मनाया जायेगा। इस अवसर पर प्रातः 7 बजे से गोपूजन कार्यक्रम शुरू हो जायेगा। इसके पश्च्यात 9 बजे सामुहिक गीता पाठ व 10 बजे हवन प्रारंभ होगा । गौशाला समिति द्वारा सभी भक्तजनो से अधिकाधिक संख्या में पधार कर गोसेवा का लाभ लेने यथा शक्ति गौसेवार्थ दान देने की अपील की गई है। कार्यक्रम की तैयारिया चल रही है। पैम्पलेट वितरण सहित प्रचार प्रसार किया जा रह है। गंगा गोशाला सिमिति ने कहा है कि कोई भी श्रद्धालु यज्ञ में मुख्य यजमान बनना चाहे तो वो आज गोशाला में अपना नाम लिखवा देवे। इसी प्रकार नोखा क्षेत्र में कंवलीसर, पाँचु, नाथूसर, मुकाम, काकड़ा आदि गांवों की गौशालाओं में भी गोपाष्टमी पर्व श्रद्धा और विश्वास के साथ मनाया जायेगा। श्री गंगागोशाला सिमिति नोखा कार्यकारिणी सदस्य इंदर चंद मोदी ने प्रेसनोट जारी कर के यह जानकारी दी।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!