
नोखा कार्तिक सुदी अष्टमी के दिन गुरुवार को गोपाष्टमी महापर्व बड़े ही श्रद्धा और विश्वास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नोखा क्षेत्र की सबसे बड़ी श्री गंगा गौशाला में प्रातः से ही गौ पूजन का क्रम शुरू हुआ जो दोपहर तक जारी रहा। गौशाला में गाम बछड़े की पूजा व उन्हे गुड़, पशु आहार, खल, बाजरी के आटे के लड्डू आदि खिलाने के लिए नर-नारी श्रद्धालुओं की अच्छी खासी चहल पहल रही। महिलाओं ने तिलक लगा कर पूजा अर्चना की और उन्हें रंग बिरंगे ओढ्ने ओढाए। घरों में भी महिलाओं ने गौ पूजन किया। दान दाता भामाशाहों ने भी दिल खोल कर गौ सेवार्थ व गौशाला विकास कार्यो हेतु धन दिया। देश के दूर दराज प्रांतों में रहने वाले श्रद्धालु भामाशाहों से दूर भाष पर धन देने हेतु कलम लिखवाई । गौशाला कार्यकारीणी अध्यक्ष निर्मलकुमार भूरा सहित कार्यकारिणी अन्य सदस्य व्यवस्थाओं में जुटे रहे। गौशाला में सामुहिक गीता पाठ और हवन का कार्य क्रम भी हुआ जिसमें नोखा नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष रामकृष्ण खत्री और वर्तमान उपाध्यक्ष एवं गौशाला अध्यक्ष निर्मलकुमार भूरा अपनी टीम सहित व्यवस्थाओ के विभिन्न कार्यो में जुटे रहे। बाहर से पधारे कुछ भामाशाहो ने गौशाला अध्यक्ष भूरा के साथ गौशाला के सभी कक्षो, वाँडौँ सहित गौशाला का बारिकी से अवलोकन किया और कार्य कलापों, व्यवस्थाओं की प्रशंसा करते हुए गौशाला को सहयोग देते रहने का भरोसा दिलाया । उक्त जानकारी समिति के सदस्य इन्द्रचंद मोदी ने प्रेस नोट जारी कर के दी।













