Bikaner Live

पूगल में आयोजित हुआ ग्रामीण सेवा शिविर


बीकानेर, 30 अक्टूबर। ग्रामीण सेवा  शिविर के तहत गुरुवार को पूगल शिविर का आयोजन किया गया। शिविर प्रभारी तहसीलदार अशोक पारीक ने सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। उपखण्ड अधिकारी दिव्या बिश्नोई ने शिविर का निरीक्षण किया। ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए। शिविर में राजस्व विभाग द्वारा खाता विभाजन के प्रकरणों का निस्तारण किया गया। पंचायती राज विभाग ने आवास जियो टैग करवाए।सांख्यिकी विभाग द्वारा जन्म-मृत्यु- विवाह पंजीयन और संशोधन के 43,पशुपालन विभाग द्वारा मंगला पशु बीमा पॉलिसी के 30 से अधिक प्रकरणों का निस्तारण किया गया। कृषि विभाग ने सरसों के 700 से अधिक मिनी किट का वितरण किया।  महिला व बाल विकास विभाग द्वारा गोद भराई की रस्म और सामाजिक कल्याण विभाग द्वारा पालनहार पेंशन के फार्म एवं विकलांगों के लिए उपकरण के आवदेन स्वीकृत किए गए।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post