
बीकानेर, 30 अक्टूबर। जैन यूथ क्लब के तत्वावधान में रेलवे मैदान में चल रहे पांच दिवसीय बीकानेर के रेलवे मैदान में जैन ओलम्पिक बुधवार रात व गुरुवार को क्रिकेट के मुकाबले यू 22 दर्शकों ने करतल ध्वनि व हूटिंग से खिलाड़ियों का हौसला वर्धन किया। बाल व युवा क्रिकेटरों के माता-पिता व दोस्त तथा मैदान में उपस्थित अनेक क्रिकेट प्रेमी खिलाड़ी के बेहतरीन प्रदर्शन पर जमकर दाद दे रहे थे।
जैन यूथ क्लब प्रवक्ता सौरभ मालू ने बताया कि खिलाड़ियों के खेल के प्रदर्शन पर कोमेन्टेटर कपिल हर्ष तथा स्कोरिंग करने वाले युवा क्रिकेटर शुभम शर्मा नजर रखकर उनके खेल कौशल की तारीफ करते हुए खिलाड़ियों व दर्शकों में उत्साह भर रहे थे। मालू ने बताया कि बीकानेर वारियर्स ने टॅास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रशांत सिपानी, 14 बॉल 20 रन, कुशल ने 10 बॉल 17 रन की मदद से 96 रन बनाएं। लक्ष्य का पीछा करते हुए थंडर स्टीकर ने अक्षत कोचर, 64 (29) व अनंत 20 (15) की मदद से 8वें ओवर में ही मैच जीत लिया। इस टीम के वैभव सावनसुखा ने 4 विकेट व हार्दिक व अनंत ने 2-2 विकेट लिए।
दूसरे मैच में एलीट इलेवन व हैवन ग्लैंडर्स के बीच हुए मैच में एलीट इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्ष सेठिया 155 (48) व दीक्षित जैन 44 (20) की मदद से 240 रन बनाएं। लक्ष्य का पीछा करते हुए हैवन ग्लैंडर्स मात्र 97 रन ही बना पाई। तीसरे मैच रॉयल चैलेंज बीकानेर बनाम विक्ट्री वाइपर्स के मध्य हुआ। रॉयल चैलेंज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 176 रन बनाए। कृष्णा सुराणा 92 (49), मयंक 23(16) की मदद से बनाएं। लक्ष्य का पीछा करते हुए मात्र 121 रन श्रेणीत, 47(26) की मदद से बना पाई। कविश जैन 3 विकेट व कृष्णा, सचिन व दीपक 2-2-2 विकेट लिए। क्रिकेट व अन्य खेलों के मुकाबले शुक्रवार को भी जारी रहेंगे।
—–













