Bikaner Live

यात्रियों की सुविधा हेतु हिसार-फुलेरा-हिसार अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन



रेलवे द्वारा देवउठनी एकादशी पर खाटुश्याम जी श्रद्धालुओं एवं यात्रियों की सुविधा हेतु हिसार-फुलेरा-हिसार अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी श्री शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 04737, हिसार-फुलेरा अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा दिनांक 31.10.25 से 03.11.25 तक (04 ट्रिप) हिसार से 12.00 बजे रवाना होकर 21.15 बजे फुलेरा पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04738, फुलेरा-हिसार अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा दिनांक 31.10.25 से 03.11.25 तक (04 ट्रिप) फुलेरा से 22.00 बजे रवाना होकर अगले दिन 07.00 बजे हिसार पहुॅचेगी।

यह रेलसेवा मार्ग में सातरोड,हांसी,भवानी खेडा,भिवानी,मनहेरू,चरखी दादरी,झाडली,कोसली,जाटूसना, रेवाडी,कुण्ड,अटेली, नारनौल,डाबला,नीमकाथाना,कावंट, श्रीमाधोपुर,रींगस एवं रेनवाल स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेलसेवा में 09 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बो सहित कुल 11 डिब्बे होगे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!