सुगम रेल संचालन हेतु मदार-पालपुर रेलखंड पर किया जा रहा है तकनीकी कार्य
रेलवे द्वारा मदार-पालनपुर रेलखंड के सोजत रोड-धारेश्वर स्टेशनों के मध्य ब्रिज संख्या 574 पर आरसीसी बॉक्स डालने हेतु ट्रेफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी:-
*आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)*
1. गाडी संख्या 19735, जयपुर-मारवाड जं. रेलसेवा जो दिनांक 03.11.25 को जयपुर से प्रस्थान करेगी यह रेलसेवा ब्यावर तक ही संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा ब्यावर-मारवाड जं. स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
2. गाडी संख्या 19736, मारवाड जं.-जयपुर रेलसेवा दिनांक 03.11.25 को मारवाड जं. के स्थान पर ब्यावर से संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा मारवाड जं.-ब्यावर स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
*मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)*
1. गाडी संख्या 15014, काठगोदाम- जैसलमेर रेलसेवा जो दिनांक 02.11.25 को काठगोदाम से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग फुलेरा-मेडता रोड-जोधपुर होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा कुचामन सिटी, मकराना, डेगाना व मेडता रोड स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
2. गाडी संख्या 15013, जैसलमेर -काठगोदाम रेलसेवा जो दिनांक 03.11.25 को जैसलमेर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग जोधपुर-मेडता रोड-फुलेरा होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा मेडता रोड, डेगाना, मकराना व कुचामन सिटी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
*रीशड्यूल रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)*
1. गाडी संख्या 14701, श्रीगंगानगर-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा दिनांक 02.11.25 को श्रीगंगानगर से अपने निर्धारित समय से 03 घंटे 30 मिनट देरी से प्रस्थान करेगी।
2. गाडी संख्या 19411, गांधीनगर कैपिटल-दौलतपुर चौक रेलसेवा दिनांक 03.11.25 को गांधीनगर कैपिटल से अपने निर्धारित समय से 01 घंटे देरी से प्रस्थान करेगी।
3. गाडी संख्या 19401, साबरमती-लखनऊ रेलसेवा दिनांक 03.11.25 को साबरमती से अपने निर्धारित समय से 01 घंटे देरी से प्रस्थान करेगी।
*रेगुलेट रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)*
1. गाडी संख्या 14802, इंदौर-जोधपुर रेलसेवा जो दिनांक 03.11.25 को इंदौर से प्रस्थान करेगी यह रेलसेवा अजमेर-सोजत रोड के मध्य 45 मिनट रेगुलेट रहेगी।
2. गाडी संख्या 17605, काचीगुडा-भगत की कोठी रेलसेवा जो दिनांक 01.11.25 को काचीगुडा से प्रस्थान करेगी यह रेलसेवा अजमेर-सोजत रोड के मध्य 30 मिनट रेगुलेट रहेगी।
Related Post
नोखा में 108 अखण्ड श्री रामायण पाठ का भव्य आयोजन बुधवार को
September 21, 2026
No Comments
Read More »

बीकानेर जिले के सात निकायों की तस्वीर साफ: भाजपा को चार, कांग्रेस को दो और माकपा को एक प्रमुख पद
September 21, 2026
No Comments
Read More »

राजस्थान में भाजपा का दबदबा, मगर बीकानेर में कांग्रेस की रिकॉर्ड जीत
September 21, 2026
No Comments
Read More »

राजस्थान हाई कोर्ट के दरवाजे खुले रात को 10:00 बजे नवरत्न डांगा मदन मेघवाल और मकसूद अहमद को मिलीरहत
September 21, 2026
No Comments
Read More »


एस एम एस दिव्यांग सेवा संस्था को भामाशाह जैन का आर्थिक सहयोग
September 20, 2026
No Comments
Read More »



नवरात्रा में होने वाले 100 कुण्डी अयुत-चण्डी महायज्ञ हेतु भूमिपूजन हुआ सभी उपस्थितो को बांटी नगद बधाईया
September 20, 2026
No Comments
Read More »

पूनरासर धम में उमड़ा जनसैलाब लंबी-लंबी कतारें में किए बाबा के दर्शन
September 19, 2026
No Comments
Read More »


