Bikaner Live

पुलिस थाना नाल — “रन फॉर यूनिटी” का भव्य आयोजन



नाल। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर पुलिस थाना नाल की ओर से “रन फॉर यूनिटी” का भव्य आयोजन किया गया। थानाधिकारी विकास विश्नोई ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया।

यह एकता दौड़ कावनी चौराहा से प्रारंभ होकर नाल पुलिया तक निकाली गई। इस दौरान नाल की सड़कों पर “जय हिन्द” और “भारत माता की जय” के जोशीले नारों से वातावरण गूंज उठा।

दौड़ में पुलिस जवानों के साथ सीएलजी सदस्य, ग्राम रक्षक, पुलिस मित्र तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग भी शामिल हुए। कार्यक्रम के अंत में थाना परिसर में पौधारोपण किया गया तथा उपस्थित जनों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर समाजसेवी मोहनसिंह, पूर्व सरपंच श्रीराम रामावत (नाल), दिलीप सिंह, हेमाराम (करमीसर), जगदीश धरट, सरवन कुमार (खेल अधिकारी), एएसआई सुभाष, एएसआई कालूराम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Picture of daulalkalla

daulalkalla

खबर

http://

Related Post