Bikaner Live

बीकानेर रेल मंडल पर सरदार वल्लभभाई पटेल की जन्म जयंती को ” राष्ट्रीय एकता दिवस” के रूप में मनाया गया



उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर रेल मंडल कार्यालय पर शुक्रवार (31.10.25) को स्वतंत्र व अखंड भारत के महान शिल्पकार सरदार वल्लभभाई पटेल की जन्म जयंती को “राष्ट्रीय एकता दिवस” के रूप में मनाया गया ।

अल सुबह मंडल रेल प्रबंधक गौरव गोविल ने मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय प्रांगण में एकत्र हुए रेलवे के सभी अधिकारी, कर्मचारी, रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारी एवं रेल सुरक्षा बल के जवानों को “राष्ट्रीय एकता दिवस” के अवसर पर ‘एकता दौड़’ के रूप में रवाना किया।
इस  “एकता दौड़” में मंडल रेल प्रबंधक गौरव गोविल, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी शैलेष चौधरी, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक जयप्रकाश, सहायक डिवीजनल मेकेनिकल इंजीनियर (C&W) विश्वेंद्र हुड्डा,मंडल सुरक्षा आयुक्त संजय पिसे, बीकानेर SHO सुभाष विश्नोई, मूवमेंट इंस्पेक्टर महेन्द्र सिंह, निजी सचिव (DRM) धीरज थानवी सहित रेलवे के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि बीकानेर रेल मंडल पर ‘सतर्कता: हमारी साझा जिम्मेदारी’ थीम पर  “सतर्कता जागरूकता सप्ताह” मनाया जा रहा है।  मंडल रेल प्रबन्धक ने बताया कि भ्रष्टाचार हमारे देश की आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक प्रगति में प्रमुख बाधाओं में से एक रहा है  एवं  भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए सरकार, नागरिक और निजी क्षेत्र जैसे सभी हितधारकों को मिलकर काम करना होगा।
बीकानेर रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों एवं कार्यालय में भी सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post