उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल पर नवम्बर माह 2025 में नेशनवाइड डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट कैम्पेन 4.0 के अंतर्गत विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर विशेष शिविर आयोजित किये जायेंगे। शिविरों की तैयारियों के सिलसिले में उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक गौरव गोविल के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक साहिल गर्ग के नेतृत्व में विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया जिसमें सहायक मंडल वित्त प्रबंधक ।। सुरेश कुमावत, सहायक मंडल वित्त प्रबंधक ।।। श्री जोरावर सिंह एवं वरिष्ठ अनुभाग अधिकारी कौशल किशोर शर्मा व सुरेन्द्र मीणा ने कर्मचारियों को विभिन्न स्टेशनों पर आयोजित शिविरों में पेंशन भोगियों के डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बनवाने की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया। साथ ही बीकानेर मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर DLC हेतु चलायें जा रहे विशेष अभियान की जानकारी साझा की।
डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट कैंपेन 4.0 के तहत 4 नवंबर को डीआरएम ऑफिस कैंपस में शिविर लगाया जाएगा,
बीकानेर व गंगानगर रेलवे स्टेशनों पर दिनांक 6 नवंबर को, हनुमानगढ़ रेलवे स्टेशन पर 7 नवंबर को, चूरू रेलवे स्टेशन पर 10 नवंबर को, लोहारू रेलवे स्टेशन पर 13 नवंबर को, सादुलपुर रेलवे स्टेशन पर 14 नवंबर को, रेलवे हॉस्पिटल लालगढ़ बीकानेर में 17, 18, 24 व 25 नवंबर को, रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर 14 नवंबर को एसबीआई पीपी ब्रांच बीकानेर में 24 नवंबर को, हिसार रेलवे स्टेशन पर 25 नवंबर को शिविर आयोजित किए जाएंगे।
डिजिटल इंडिया विजन को आगे बढ़ाने में होगा सहायक
वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक (बीकानेर) साहिल गर्ग के अनुसार यह पहल भारत सरकार के “डिजिटल इंडिया” विजन के अनुरूप है, जो सरकारी सेवाओं को अधिक सुलभ और तकनीक-सक्षम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है । इस जागरूकता अभियान से दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले पेंशनर भी बिना बैंक गए, घर बैठे ही अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सकेंगे और अपनी पेंशन का नियमित भुगतान बिना किसी कठिनाई के प्राप्त कर सकेंगे। इससे वरिष्ठ नागरिकों को सुविधा, समय की बचत और पारदर्शिता तीनों सुनिश्चित होंगी। ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अधिक उपयोगी सिद्ध होगी।
Related Post


AIRPWF बीकानेर का रेलवे मंडल अस्पताल लालगढ़ बीकानेर पर प्रदर्शन …
August 7, 2026
No Comments
Read More »

श्री डूंगरगढ़ में ट्रोमा सेंटर शीघ्र ही शुरू किया जाए कांग्रेस नेता सलीम भाटी नेता नित्यानंद पारीक
August 7, 2026
No Comments
Read More »



शास्त्रों के अनुसार करें जीवन का संचालन, तभी होगा वास्तविक कल्याण : महाराज श्री
August 7, 2026
No Comments
Read More »


बीकानेर रेल मंडल ने फिर रचा कीर्तिमान, रेल मदद पोर्टल पर औसत 13 मिनट में शिकायतों के निस्तारण
August 7, 2026
No Comments
Read More »

मोहता गार्डन में निशुल्क योग, प्राणायाम व डाइटेशन क्लास का नियमित आयोजन, सैकड़ों लोग उठा रहे लाभ
August 7, 2026
No Comments
Read More »

राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान विद्यार्थी देंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति
August 7, 2026
No Comments
Read More »




