Bikaner Live

दान दिए धन न घटे कह गए दास कबीर”_दो भामाशाहो ने नोखा की श्री गंगा गोशाला को दिया विशेष सहयोग गौशाला ने जताया आभार
soni



दान दिने धन न घटे कह गये दास कबीर यह कहावत नोखा में 30 अक्टूबर 2025 कार्तिक्र सुदी गोपाष्टमी के अवसर पर श्री गंगा गौशाला नोखा की आवश्यकता अनुसार दो उधमी मामाशाहों ने गौशाला को विशेष सहयोग की घोषणा करके चरित्रार्थ कर दिया। नोखा उपखण्ड क्षेत्र के मूलवास (सीलवा) निवासी स्व० चतराराम कुलरिया सुथार के सुपुत्र उधमी मघाराम कुलरिया और M.D.H के मालिक सुरेश कुमार राठी नागौर द्वारा गौशाला को सहयोग किया। भामाशाह मधाराम कुलरिया ने गौशाला को असहाय व घायल गौवंश को लाने के लिए करीब 15 लाख रूपए लागत की लिफ्ट युक्त एम्बूलेंस गाड़ी दिए जाने की स्वीकृती प्रदान की। इसी तरह M.D.H. के मालिक भामाशाह सुरेश कुमार राठी नागौर ने गौशाला परिसर में 50×100 फुट का करीब 12 लाख रूपए लागत का चारा गोदाम बनाने की स्वीकृती प्रदान की। गौशाला कार्यकारिणी के संरक्षण बाबूलाल गोलछा संरक्षक एवं पूर्व पालिका अध्यक्ष श्रीनिवास झंवर, अध्यक्ष निर्मल कुमार भूरा, सचिव कमल किशोर डागा, उपाध्यक्ष बनवारी लाल डेलू, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश तिवारी, सदस्य महेश कुमार झंवर, सतीश कुमार झंवर, कन्हैया लाल करवा, कन्हैया लाल तापड़िया, वासुदेव तिवारी, राधेश्याम मल, कमल चांडक, गोपाल लुणावत, दुलीचंद चौरडिया, इंदर चंद मोदी गौशाला व्यवस्थापक राम नारायण महाराज, हनुताराम बिश्नोई और किशन बिश्नोई सहित सभी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए  दोनों भामाशाहो का आभार जताया। सिमिति के इन्द्रचंद मोदी द्वारा प्रेस नोट जारी कर के उक्त जानकारी दी गई।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!