Bikaner Live

निर्वाण पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर राजगुरु बीकानेर के चरण पूजन व वंदन अनुष्ठान हुवा
soni


43 वे पूजन अनुष्ठान के अंतर्गत सप्तदिवसीय संतजन चरण पूजन व वंदन अनुष्ठान के अंतर्गत 31 अकटूम्बर 2025 से भारतीय संस्कृति व सनातन जागृति महा अभियान के अंतर्गत पूजन अनुष्ठान के साधक पंडित योगेन्द्र कुमार दाधीच (राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय संस्कृति एव सनातन सार्वभौम महासभा, राष्ट्रीय संयोजक श्री विप्र महासभा, राष्ट्रीय महामंत्री ब्राह्मण अंतरराष्ट्रीय संगठन)की अगुवाई में वर्ष पर्यन्त का जारी 43 वे पूजन अनुष्ठान का दिव्य व विशेष अनुष्ठान कार्तिक मास के विशेष पूजन के साथ लगातार जारी है चातुर्मास पूजन अनुष्ठान की पूर्णाहुति पर सनातन धर्म के स्तंभ संतजन के चरण पूजन व वंदन का अलौकिक दिव्य व विशेष सप्तदिवसीय अनुष्ठान 31 अकटूम्बर 2025 को धनीनाथ गिरि मठ पंच मंदिर कोटगेट बीकानेर में निर्वाण पीठाधीश्वर आचार्य महाण्डलेश्वर राजगुरु स्वामी श्री विशोकानंद भारती जी महाराज के चरण पूजन व वंदन अनुष्ठान  के साथ हुवा महाराज जी के सन्यास आश्रम के पचास वर्ष पूर्ण होने पर स्वर्ण जयंती महोत्सव पर यह अनुष्ठान दिव्य व विशेष हुवा पंडित योगेन्द्र कुमार दाधीच ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ त्रिवेणी गंगा जल, दुग्ध,चंदन, केशर , गुलाब जल, इंत्र द्रव्य से महाराज जी के चरण पूजन कर चरण पर चंदन कुमकुम चावल पुष्प अर्पित कर पुष्प हार दुपट्टा अंग वस्त्र शाल पहना कर अभिमंत्रित तस्वीरो के फोटो फ्रेम सहित अभिनंदन पत्र भेंट कर आरती कर शास्त्रोक्त अनुसार संतजन पूजन किया गया 

आगामी संतजन पूजन व वंदन अनुष्ठान

शनिवार 1 नवंबर 2025 को संतजन पूजन अनुष्ठान में शिवमठ शिवबाड़ी के महंत स्वामी श्री विमर्शानंद गिरी जी महाराज का पूजन व वंदन अनुष्ठान लालेश्वर महादेव मंदिर में होगा

सनातन धर्म का महापर्व देवत्थान एकादशी पर पूजन भोग तुलसी शालग्राम विवाहोत्सव के दिव्य व विशेष अनुष्ठान होंगे

भारतीय संस्कृति एव सनातन सार्वभौम महासभा के द्वारा सनातन धर्म के महापर्व  एकादशी पर पंडित योगेन्द्र कुमार दाधीच (राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय संस्कृति एव सनातन सार्वभौम महासभा, राष्ट्रीय संयोजक श्री विप्र महासभा राष्ट्रीय महामंत्री ब्राह्मण अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दिव्य शिव शक्ति पीठ) की अगुवाई में हो रहे 43 वे पूजन अनुष्ठान के अंतर्गत पूजन,भोग,तुलसी शालग्राम विवाहोत्सव के दिव्य व विशेष अनुष्ठान 2 नवंबर 2025 रविवार को एक साथ 151 मंदिरों में होंगे

विशेष पूजन व माखन मिश्री भोग का मुख्य अनुष्ठान प्रातः दस बजे नगर सेठ श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर में होगा भोग प्रसाद का वितरण सभी सनातन भक्तों को भगवान श्री विष्णु के दशावतार की सवा लाख मंत्रों से अभिमंत्रित तस्वीरो के साथ वितरित किया जाएगा

तुलसी शालग्राम विवाहोत्सव- देवोत्थान एकादशी पर तुलसी शालग्राम विवाहोत्सव के अंतर्गत निर्धारित 151 मंदिरों में सांयम 5.30 बजे से पूजन विवाहोत्सव के अनुष्ठान पुजारियों के माध्यम से सनातन भक्तों की उपस्थिति में होंगे

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!