Bikaner Live

*बीकानेर में प्रसिद्ध गजल गायक श्री जगजीत सिंह की स्मृति में बनेगा म्यूजियम*
soni

*केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुनराम मेघवाल ने इसके लिए जमीन आवंटन के दिए निर्देश*

बीकानेर, 1 नवम्बर। प्रसिद्ध गजल गायक स्व. श्री जगजीत सिंह की स्मृति में बीकानेर शहर में म्यूजियम बनाया जाएगा। केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल ने शनिवार को जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि को इसके लिए जमीन आवंटित करने के निर्देश दिए हैं।

केंद्रीय मंत्री श्री मेघवाल ने कहा कि प्रसिद्ध गजल गायक श्री जगजीत सिंह के बचपन के 10 वर्ष बीकानेर में गुजरे। उनके पिता सरदार श्री अमर सिंह धीमान, तात्कालिक महाराजा गंगासिंह के शासन में सार्वजनिक निर्माण विभाग में ओवैशियर थे। इस कारण श्री जगजीत सिंह की प्रारंभिक शिक्षा बीकानेर में ही हुई। उन्होंने कहा कि श्री जगजीत सिंह ने देश और दुनिया में बीकानेर एवं श्रीगंगानगर का नाम रोशन किया। आने वाली पीढ़ी को उनके योगदान की जानकारी रहे, इसे ध्यान रखते हुए बीकानेर में उनकी स्मृति में म्यूजियम बनाया जाएगा। जहां उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व से सम्बंधित जानकारी संकलित की जाएगी।

केंद्रीय मंत्री ने इस म्यूजियम के लिए भूमि आवंटित करने के निर्देश जिला कलेक्टर एवं बीकानेर विकास प्राधिकरण की अध्यक्ष श्रीमती नम्रता वृष्णि को दिए।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

Related Post

error: Content is protected !!