Bikaner Live

*ऐतिहासिक कार्यक्रम होगा ‘टूर दा थार’*
soni

केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल ने 23 नवंबर को होने वाले साइक्लिंग इवेंट ‘टूर दा थार’ की तैयारियों की समीक्षा भी की। उन्होंने बताया कि बीकानेर में अंतरराष्ट्रीय स्तर के साइकलिंग इवेंट ‘टूर दा थार’ का आयोजन किया जाएगा। इसकी शुरुआत नौरंगदेसर से होगी। यह वही स्थान है, जहां वर्ष 2023 के कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अगवानी बीकानेर के सौ से अधिक साइकिल धावकों ने की थी।

श्री मेघवाल ने बताया कि यह कार्यक्रम विश्व के मानचित्र पर बीकानेर को नई पहचान दिलाएगा। इसमें भारत सहित अन्य देशों के साइकिल धावक भी भागीदारी निभाएंगे। उन्होंने टूर के प्रस्तावित मार्ग पर सड़क दुरुस्तीकरण के निर्देश दिए। साथ ही आयोजन से जुड़ी अन्य तैयारियों के लिए भी निर्देशित किया।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

Related Post

error: Content is protected !!