Bikaner Live

शहर जूझ रहा है सफाई के लिए सफाई कर्मचारी सफाई छोड़कर कर रहे है बीएलओ के साथ SIR

: पहले से सफाई कर्मचारियों की कम संख्या से जूझ रहे बीकानेर नगर को निगम के एक तुगलकी फरमान ने “कोढ में खाज” का काम कर दिया निगम के इस फैसले को कांग्रेस संगठन के पूर्व महासचिव नितिन वत्सस ने कहा कि
राजस्थान में चल रही निर्वाचन विभाग की SIR के लिए बीकानेर नगर निगम आयुक्त मयंक मनीष ने 300 से ज्यादा सफाई कर्मचारियों को बीएलओ के साथ SIR के लिए लगा दिया जो कि समझ से परे है। हजार हवेलियों के शहर बीकानेर में अभी देशी विदेशी पर्यटकों का जमावड़ा है और सफाई व्यवस्था पहले से लचर थी और अब फिर से बीकानेर में चौतरफा गंदगी के ढेर नजर आएंगे पता नहीं कैसे इस तरह के आदेश भाजपा सरकार में आ रहे है।


वत्सस ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की संख्या जहां बढ़ाने की आवश्यकता थी वहां और कम करना बीकानेर के साथ नाइंसाफी है। समय रहते निगम आयुक्त और भाजपा सरकार इस फैसले को वापिस ले और सफाई कर्मचारियों को अपने मूल कार्य के लिए छोड़ दे अन्यथा निगम प्रशासन और जिला प्रशासन विरोध प्रदर्शन का सामना करने को तैयार रहे

Picture of daulalkalla

daulalkalla

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!