
बीकानेर 07 नवंबर। राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष मे राजस्थान पशुचिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के प्रांगण में कुलगुरु डॉ. सुमंत व्यास के सानिध्य में शुक्रवार को राष्ट्रगीत वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया गया। कुलगुरु डॉ. सुमंत व्यास ने वंदे मातरम को एक प्रेरणा स्त्रोत बताया जिसने पूरे देश में देशभक्ति की एक स्थायी भावना को प्रज्वलित किया है एवं नागरिकों में देश प्रेम की भावना से सरोबार किया है। कार्यक्रम के दौरान अधिष्ठाता वेटरनरी महाविद्यालय, बीकानेर एवं संकायाध्यक्ष प्रो. हेमंत दाधीच ने सभी का स्वागत किया एवं सहायक अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. अशोक डांगी ने मंच संचालन किया। कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय के डीन-डायरेक्टर, शिक्षक, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
—













