Bikaner Live

सीकर के हर्षवाबड़ा में आयोजित राज्य स्तरीय स्कूली एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बीकानेर की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

सीकर के हर्षवाबड़ा में आयोजित राज्य स्तरीय स्कूली एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बीकानेर की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
उप जिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा अनिल बोड़ा ने बताया की लड़कियों की 19 वर्ग से कम आयु वर्ग की इस प्रतियोगिता में 400 मीटर दौड़ में प्रियंका रॉड ने स्वर्ण पदक जीता तो शारदा कुमारी ने ऊंची कूद में स्वर्ण पदक जीता।
4 गुणा 400 मीटर रिले में भी बीकानेर ने रजत पदक जीता तो एक कांस्य सुंदर ने भी दौड़ में जीता।
साथ ही बीकानेर टीम ने ओवरऑल में भी तीसरा स्थान प्राप्त किया।
टीम की प्रशिक्षक कांता जांगिड़ थी तो रत्ना बिश्नोई, लाजवंती और ज्योति पुरोहित भी टीम के साथ दल प्रभारी,दलनायक के रूप में थी।
एथेलेटिक्स में लड़कियों के विशेष रूप से ग्रामीण इलाको की लड़कियों ने बहुत शानदार तरीके से प्रदर्शन पर बोड़ा ने खुशी जताई और बताया कि आगामी वर्ष भी बहुत तेजी से प्रतिभाएं सामने आयेंगी क्योंकि अब दूर दराज के गांवों में भी लड़कियां नियमित एथेलेटिक्स का अभ्यास करने लगी विशेष रूप से बगराला धोरा से ।

Picture of daulalkalla

daulalkalla

खबर

Related Post

error: Content is protected !!