6–11–2025
महावीर इन्टरनेशनल गंगाशहर अपने नियमित सेवा प्रकल्प जीव दया प्रकोष्ठ के तहत स्थानीय नंदी गौशाला में भी बछराज जी रांका के सौजन्य से गायों को 5 मण चारा का डलवाया।
इस सेवा कार्य के दौरान गौशाला संयोजक श्री विजयसिंह जी ने गौशाला में चल रहे कार्यों की जानकारी दी।
सेवा में वीर चन्द्र कुमार राखेचा, वीर टोडर मल चौपड़ा, वीर जेठमल नाहटा ,वीर बछराज रांका उपस्थित रहे।
महावीर इन्टरनेशनल गंगाशहर का प्रयास है कि ये बेजुबान जीव भूख के मारे इधर- उधर घूमकर दुषित पदार्थों प्लास्टि थेली आदि के सेवन से बीमार न पड़ें।



























