Bikaner Live

वंदे मातरम्” के 150वें वर्षगांठ समारोह पर ईसीबी में देशभक्ति का माहौल
soni


बीकानेर,
इंजीनियरिंग कॉलेज बीकानेर के स्टूडेंट एक्टिविटी काउंसिल (SAC) द्वारा “वंदे मातरम्” के 150वें वर्षगांठ समारोह का आयोजन लेक्चर थिएटर–19 (LT-19) में हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन SAC प्रमुख डॉ. प्रीति नरूका के मार्गदर्शन में किया गया तथा कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई डॉ. अमित सोनी सर, रजिस्ट्रार, इंजीनियरिंग कॉलेज बीकानेर ने।

कार्यक्रम का शुभारंभ “वंदे मातरम्” के सामूहिक गायन एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों, भाषणों एवं नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से भारत माता के प्रति अपनी श्रद्धा और सम्मान व्यक्त किया।

समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति, एकता एवं सांस्कृतिक जागरूकता की भावना को जागृत करना था। पूरे कार्यक्रम के दौरान परिसर देशभक्ति के जोश और उमंग से सराबोर रहा।

अंत में राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक एवं स्मरणीय अवसर साबित हुआ, जिसने सभी में देशप्रेम की भावना को और प्रगाढ़ किया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!