Bikaner Live

ग्राम साथिनों के हक व अधिकार की लड़ाई लड़ेगा नारी शक्ति संगठन : सीमा रानी
soni

ग्राम साथिनों के हक व अधिकार की लड़ाई लड़ेगा नारी शक्ति संगठन : सीमा रानी
हनुमानगढ़ 15 नवम्बर । नारी शक्ति राजस्थान आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ राजस्थान में कार्यरत ग्राम साथिन के हक व अधिकार की लड़ाई लड़ेगा । संघ की साथिन प्रकोष्ट हनुमानगढ़ जिला अध्यक्ष सीमा रानी ने बताया कि जिस तरह नारी शक्ति राजस्थान आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने कोर्ट में कार्यकर्ता व सहायिका के मानदेय बढ़वाने हेतु रीट लगवाई है । उसी तरह साथिन की भी कोर्ट में मानदेय बढ़वाने व स्थायीकरण करने के लिए रीट लगवाई जाएगी । जिसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि साथिनों को हमेशा शोषण होता आया है । यह पहला संगठन है जिसने ग्राम साथिनों के भविष्य के लिए रीट लगवाने का फैसला किया है । इन्होंने राजस्थान में कार्यरत सभी साथिन से अपने हक के लिए लड़ने वाले संगठन का साथ देने की अपील की है ।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!