Bikaner Live

स्वदेशी से सशक्त होगी मातृशक्ति: भाजपा महिला सम्मेलन में आत्मनिर्भर भारत का संकल्प”

बीकानेर, आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत भाजपा संभाग मुख्यालय में भाजपा महिला सम्मेलन का भव्य आयोजन शहर जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।

मुख्य वक्ता तथा प्रदेश मंत्री (महिला मोर्चा) सुश्री शिखा बैद ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि “स्वदेशी उत्पाद आत्मनिर्भर भारत की आत्मा हैं और वोकल फॉर लोकल प्रत्येक देशवासी का दायित्व है।” उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने में महिलाओं और युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। साथ ही एमएसएमई, कृषि, रक्षा और डिजिटल क्षेत्रों में हुई अभूतपूर्व प्रगति पर प्रकाश डालते हुए मातृशक्ति से सक्रिय रूप से इस अभियान से जुड़ने का आह्वान किया।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली रिटर्निंग अधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों-सहप्रभारियों की बैठक अब तक की प्रगति की ली जानकारी, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश

Read More »

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने देशनोक में श्री करणी मंडल भवन में प्रधान चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन राजनीतिक खींचतान से ऊपर उठकर विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को मिले प्राथमिकता : अंशुमान सिंह भाटी

Read More »
error: Content is protected !!