Bikaner Live

जिले भर में उत्साह पूर्वक मनाई भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती
soni

जिले भर में उत्साह पूर्वक मनाई भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती

बीकानेर, 15 नवम्बर। भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को जिला स्तरीय ‘‘जनजातीय गौरव दिवस’’ कार्यक्रम उत्साह पूर्वक मनाया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम के साथ साथ जिले भर में ब्लॉक और ग्राम पंचायत स्तर पर भी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम सूचना,प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के अटल सेवा केन्द्र परिसर में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि बीकानेर पश्चिम विधायक श्री जेठानंद व्यास थे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों का सीधा प्रसारण भी किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिकित्सा शिविर लगाकर बीपी, शुगर सहित असंक्रामक रोगों की निशुल्क जांच सेवा तथा निशुल्क दवा उपलब्ध करवाई गई ।

जिला स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने कहा कि बिरसा मुंडा जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक थे, जिन्होंने ब्रिटिश उपनिवेशवाद और धर्मांतरण के प्रयासों के विरुद्ध आवाज उठाई।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!