Bikaner Live

लाइफ फाउंडेशन संस्था का सर्वश्रेष्ठ कार्यों के लिए सम्मान

आज भाजपा संभाग कार्यालय, बीकानेर में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत
महिला सम्मेलन प्रेरणादायी एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।

राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष मंजुषा भास्कर ने बताया कि
लाइफ फाउंडेशन संस्था बीकानेर को समाज सेवा के उत्कृष्ट एवं प्रभावी कार्यों के लिए
बीकानेर विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी ,
पश्चिम विधानसभा विधायक आदरणीय श्री जेठानंद,
जिला अध्यक्ष श्रीमती सुमन छाजेड़ ,
प्रदेश प्रवक्ता शिखा वैध,
महापौर सुशीला कंवर
के कर-कमलों द्वारा सम्मान प्रदान किया गया।

संस्था के पदाधिकारी यशी शर्मा, भानु आनंद, सुनीता गुर्जर एवं अलका उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर लाइफ फाउंडेशन को यशी शर्मा और
उपस्थित बहनों को दुपट्टा ओढ़ाकर एवं मोमेंटो भेंट कर सप्रेम सम्मानित किया।

यह सम्मान संस्था के केवल आगमन का नहीं,
बल्कि समाज, संगठन और राष्ट्रहित में उसके निरंतर एवं निष्ठापूर्ण योगदान का प्रतीक है।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!