
हाजी सैय्यद बलवान शाह पीर बाबा की दरगाह का 707वां उर्स
बीकानेर के हृदय स्थल कोटगेट पर स्थित सैय्यद हाजी पीर बलवान शाह बाबा की दरगाह पर बाबा का 707 वां उर्स इबादत का भव्य कार्यक्रम लगातार कई दिनों से चल रहा है। 8 अप्रैल को उर्स के दिन रात्रि कालीन भव्य कव्वाली का कार्यक्रम का आयोजन किया गया लगातार कई दिनों से बाबा की दरगाह पर हिंदू मुसलमान सर्व समाज के लोग अपनी मन्नत मांगने के लिए इबादत करने लगातार आ रहे थे। शाम को प्रारंभ हुई कव्वाली कार्यक्रम देर रात्रि तक लोगों ने खूब आनंद लिया
जुबेर कव्वाल जयपुर की कव्वाली ने बीकानेर के लोगों को एक साथ लाया और हिंदू-मुसलमान की एकता और भाईचारे की तस्वीर पेश की।
इस कार्यक्रम में बीकानेर की 36 जातियों ने हिस्सा लिया और कव्वाली के माध्यम से अपने भाईचारे और एकता का संदेश दिया। हाजी बलवान शाह बाबा की दरगाह पर आयोजित इस कार्यक्रम में लोगों ने एक साथ मिलकर दुआ और अमन और चैन की प्रार्थना की।
कव्वाली के कार्यक्रम में प्रशासन और पुलिस का विशेष सहयोग इस अवसर पर दरगाह खादिमसैयद वकील शाह आदम शाह बाबा बुनियाद शाह बाबा आदीलशाह बाबा रफीक शाह बाबा इन सब का सम्मान किया गया है भाई अत्ताउल्लाह बहुजन समाज पार्टी नेता अब्दुल सत्तार मलंग राजकुमार जी तमाम जायरीनो ने अमन चैन दुआ मांगी













