Bikaner Live

करुणा क्लब टीम और स्काउट गाइड द्वारा चाइनीज मांझे के बहिष्कार हेतु जागरूकता रैली

करुणा क्लब टीम और स्काउट गाइड द्वारा चाइनीज मांझे के बहिष्कार हेतु जागरूकता रैली का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया एवं आमजन को जागरूक किया।

चाइनीज मांझे के बहिष्कार हेतु जागरूकता रैली

बीकानेर। स्थानीय शांति विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय, शीतला गेट के बाहर, बीकानेर द्वारा चाइनीज मांझे के बहिष्कार हेतु जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में स्काउट-गाइड एवं करूणा टीम के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

विद्यार्थियों ने “चाइनीज मांझा छोड़ो, पक्षियों की जान बचाओ” जैसे नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।

प्रधानाध्यापक हनुमान छींपा ने बताया कि चाइनीज मांझा अत्यंत खतरनाक होता है, जिससे प्रतिवर्ष अनेक पक्षी घायल होते हैं तथा इसकी वजह से आमजन भी दुर्घटनाओं का शिकार होते हैं।

कब मास्टर रमेश कुमार मोदी ने आगामी नगर स्थापना दिवस अक्षय तृतीया पर चाइनीज मांझे का उपयोग नहीं करने का आह्वान किया। वहीं करूणा प्रभारी सौरभ बजाज ने जीव-दया एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

अंत में विद्यार्थियों को चाइनीज मांझे का उपयोग न करने एवं दूसरों को भी जागरूक करने का संकल्प दिलाया गया। रैली के पश्चात विद्यार्थियों ने क्षेत्र में घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!